क्रिकेट

पांड्या ने की कप्तानी में टीम इंडिया ने तोड़ा एशिया में सबसे बड़ी टी20 जीत का पाकिस्तानी रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 1, 2023, 10:35 PM IST

Biggest Victory by Team India in T20Is: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में अपनी सबसे बड़ी जीत के साथ सीरीज पर कब्जा कर लिया।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम(साभार AP)

अहमदाबाद: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को अहमदाबाद में खेले गए टी20 मुकाबले में 168 रन के अंतर से मात देकर सीरीज 2-1 के अंतर से अपने नाम कर ली। भारतीय टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल की नाबाद 126* रन की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 234 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए कीवी टीम को 12.1 ओवर में महज 66 रन पर ढेर कर दिया।

टी20 में रनों के आधार पर भारत की सबसे बड़ी जीत

भारतीय टीम की ये जीत अंतरराष्ट्रीय टी20 में रनों के आधार पर सबसे बड़ी जीत है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम ने साल 2018 में आयरलैंड के खिलाफ 143 रन के अंतर से मिली जीत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चार विकेट कप्तान हार्दिक पांड्या ने लिए। वहीं अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और शिवम मावी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।भारतीय टीम ने आयरलैंड को साल 2018 में 143 रन के अंतर से उसके ही घर में मात दी थी। ऐसे में अहमदाबाद में मिली जीत भारतीय टीम की घरेलू सरजमीं पर सबसे बड़ी टी20 जीत है।

एशिया में सबसे बड़ी से जीत

भारतीय टीम की 168 रन से जीत एशिया में अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ी जीत भी है। इससे पहले एशिया में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज था। पाकिस्तान ने शारजाह में पिछले साल एशिया कप के दौरान खेले गए मुकाबले में 155 रन के अंतर से मात दी थी।

टेस्ट प्लेइंग नेशन की दूसरी सबसे बड़ी टी20 जीत

टीम इंडिया की जीत अंतरराष्ट्रीय टी20 में टेस्ट प्लेइंग नेशन द्वारा दर्ज की गई ये दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत से बड़े अंतर से जीत श्रीलंका ने साल 2007 में कीनिया के खिलाफ जोहान्सबर्ग में हासिल की थी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article