क्रिकेट

Team India new T20 Jersey: टी20 वर्ल्ड कप में इस जर्सी के साथ उतरेगी टीम इंडिया

आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया नई जर्सी के साथ उतरेगी। एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की गई। इस वीडियो में रोहित शर्मा सहित बाकी खिलाड़ी जर्सी को उड़ता हुआ देख रहे हैं।

Image

टीम इंडिया की नई जर्सी (साभार-स्क्रीनग्रैब)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। लगभग सभी टीम ने अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। लेकिन सोमवार का दिन भारतीय फैंस के लिए खास रहा क्योंकि इस दिन टीम इंडिया की नई जर्सी का अनावरण किया गया जो पहनकर वह टी20 वर्ल्ड कप में उतरेंगे। टीम इंडिया ने भी अपने टीम का ऐलान कर दिया है। टीम रोहित शर्मा के नेतृत्व में दूसरी बार उतरेगी। हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान बनाया गया है। विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन और ऋषभ पंत को मौका मिला है।

एडिडास ने शेयर किया वीडियो

एडिडास ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया जिसमें भारत के कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा और बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव धर्मशाला स्टेडियम के आसपास टीम इंडिया की नई टी20 जर्सी ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर को देख रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'एक जर्सी. एक राष्ट्र, पेश है टीम इंडिया की नई टी20 जर्सी।

2 जून से शुरू हो रहे इस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। हालांकि, टीम इंडिया 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का स्क्व़ॉड-

टीम इंडिया- रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

इसके अलावा शुभमन गिल, रिंकू सिंह, के अहमद और खलील अहमद और आवेश ख़ान

End of Article