क्रिकेट

India vs Australia Full Schedule: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऐसा है दौरे का पूरा शेड्यूल

भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी हुई है। जानिए कब शुरू होगा भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा कैसा है वनडे और टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल?

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, वनडे और टी20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम(फोटो क्रेडिट BCCI X)

India vs Australia ODI and T20 Series 2025 Full Schedule: तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार को अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली चयनसमिति ने कर दिया। अप्रत्याशित रूप से रोहित शर्मा के हाथों से टीम इंडिया की कमान छीनकर शुभमन गिल(Shubman Gill) की ताजपोशी का ऐलान कर दिया गया। हालांकि वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह मिली है। वहीं सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 टीम का ऐलान भी हो गया। वनडे और टी20 दोनों टीमों में कुछ बदलाव हुए हैं। टीम के ऐलान से पहले प्रशंसकों की नजर विराट कोहली और रोहित शर्मा की वनडे टीम में वापसी पर थी। ऐसे में हम आपको बताते हैं टीम इंडिया का कब शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया दौरा दौरा? जानिए भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाले वनडे और टी20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम? दुनिया की दो धाकड़ टीमों के बीच होने वाली भिड़ंत का लुत्फ कहां उठा सकते हैं प्रशंसक?

वनडे सीरीज का ऐसा है कार्यक्रम (India vs Australia ODI Series Schedule)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्तूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होने जा रहा है। सीराज का दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा सिडनी में 25 अक्टूबर को खेला जाएगा। सभी मैच डे-नाइट फॉर्मेट में खेले जाएंगे और भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होंगे।

क्रमांकमैचतारीखवेन्यूटाइम
1पहला वनडे19 अक्टूबर, 2025पर्थ09:00 AM
2दूसरा वनडे23 अक्टूबर, 2025एडिलेड09:00 AM
3तीसरा वनडे25 अक्टूबर, 2025सिडनी09:00 AM

टी20 सीरीज का ऐसा है शेड्यूल (India vs Australia T20 Series Schedule)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर को राजधानी कैनबरा को मनुका ओवल मैदान पर होगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न में, तीसरा 2 नवंबर को होबार्ट में, चौथा 06 नवंबर को गोल्ड कोस्ट और पांचवां 08 नवंबर को ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा।

क्रमांकमैच तारीखवेन्यूटाइम
1पहला टी2029 अक्टूबर, 2025कैनबरा1:45 PM
2दूसरा टी2031 अक्टूबर, 2025मेलबर्न1:45 PM
3तीसरा टी2002 अक्टूबर, 2025होबार्ट1:45 PM
4चौथा टी2006 अक्टूबर, 2025गोल्ड कोस्ट1:45 PM
5पांचवां टी2008 अक्टूबर, 2025ब्रिस्बेन1:45 PM

कहां देख सकते हैं सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग( India vs Australia Live Telecast and Streaming)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली वनडे और टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क(Star Sports Network) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। साथ ही मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार(JioHotStar) ऐप्प पर देख सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे टीम (India ODI Squad for Australia Tour)

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादन, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टी20 टीम (India T20 Squad for Australia Tour)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article