क्रिकेट

IND vs NZ: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में जड़े 100 छक्के, लगातार तीसरी बार बनाया 250 प्लस का स्कोर

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए। टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक पारी खेली। इस टूर्नामेंट में भारत ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की।

Image

भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रनों की बारिश हुई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 255 रन बना दिए। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने कीवी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। संजू और अभिषेक ने पहले ही ओवर से अटैक करना शुरू किया। तेज खेलते हुए 18 गेंद पर अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टी20 वर्ल्ड कप में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा। हालांकि, वह बड़ी पारी खेल नहीं पाए। लेकिन, संजू सैमसन और ईशान ने तेज गति से रन बनाने की जिम्मेदारी बखूबी उठाई।

भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

संजू 89 रन और ईशान किशन 54 रन बनाकर आउट हुए। अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाकर भारत को 250 के पार पहुंचा दिया। भारतीय टीम ने इसके साथ ही विश्व रिकॉर्ड बना दिया। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। साथ ही यह टूर्नामेंट में लगातार बार 250 प्लस का स्कोर रहा।

भारतीय टीम ने जड़े 100 से ज्यादा छक्के

255 तक पहुंचने में भारतीय टीम की तरफ से कुल 18 छक्के और 19 चौके लगे। 18 छक्कों की मदद से भारतीय टीम ने एक और विश्व रिकॉर्ड बनाया। भारत ने एक टूर्नामेंट में कुल 100 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने कुल 106 छक्के जड़े। दूसरे नंबर वेस्टइंडीज मौजूद है। वेस्टइंडीज ने 76 छक्के जड़े हैं। तीसरे नंबर पर मौजूद साउथ अफ्रीका ने 72 छक्के जड़े।

किसी भी T20I सीरीज/टूर्नामेंट में 100 प्लस छक्के लगाने वाली टीम-

भारत -106 (T20WC 2026)

बुल्गारिया-78 (ट्राई-सीरीज 2025)

वेस्टइंडीज- 76 (T20WC 2026)

साउथ अफ्रीका- 72 (T20WC 2026)

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article