क्रिकेट

IPL Auction 2027: आईपीएल 2027 में बढ़ेगा रोमांच, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने ऑक्शन में मारी एंट्री

IPL Auction 2027: आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले एक ऐसे खिलाड़ी की एंट्री हुई है जिससे इस टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ गया है। उनके आने की संभावना कम थी क्योंकि 2025 में उन्होंने खुद को इससे दूर रखा था।

Image

आईपीएल ऑक्शन 2027 (साभार-IPL)

IPL Auction 2027: आईपीएल 2027 ऑक्शन 16 दिसंबर को होना है। इससे पहले इससे एक ऐसा नाम जुड़ा है जिसने इस लीग को और भी रोमांचक बना दिया है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में से एक इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने भी ऑक्शन के लिए खुद को रजिस्टर किया है। बेन स्टोक्स ने 2 करोड़ की बेस प्राइस में खुद को उपलब्ध कराया है। उनके आने की संभावना कम थी क्योंकि 2025 में उन्होंने खुद को इससे दूर रखा था। अब उनके आने से आईपीएल में एक ऐसा नाम जुड़ गया है जो फैंस को अपनी ओर खींच सकते हैं।

स्टोक्स के लिए नियम को किया नजरअंदाज

बेन स्टोक्स को आईपीएल में शामिल करने के लिए नियम को भी नजरअंदाज कर दिया गया। बीसीसीआई के नियम के अनुसार जो खिलाड़ी खुद को मेगा ऑक्शन में रजिस्टर नहीं करता है, उन्हें मिनी ऑक्शन में शामिल होने का अधिकार नहीं है। हालांकि, स्टोक्स को इसकी अनुमति दे दी गई है।

तीन टीमों के लिए खेल चुके हैं आईपीएल

बेन स्टोक्स की बात करें तो वह 3 आईपीएल टीम से खेल चुके हैं। सबसे पहले साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट् से खेलने के बाद वह 3 साल राजस्थान रॉयल्स (2018-21) और 2023 में आखिरी बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे। 5 सीजन खेलने वाले स्टोक्स ने 45 मैच में 935 रन और 28 विकेट चटकाए हैं।

दांव पर 1220 खिलाड़ियों की किस्मत

बेन स्टोक्स के अलावा इस बार मिनी ऑक्शन के कुल 1220 खिलाड़ियों ने खुद को नामांकित किया है। रजिस्टर किए गए 1,220 खिलाड़ियों में से 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी हैं। टीमें 66 स्लॉट को भरने के लिए उतरेंगी जिसमें 25 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। लिस्ट में 184 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी, 170 कैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी, एसोसिएट देशों के 42 खिलाड़ी, पिछले IPL सीजन में खेलने वाले 127 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी, 628 दूसरे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी और 69 अनकैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हैं। बीसीसीआई ने इस लिस्ट में नए नाम शामिल करने के लिए 27 नवंबर शाम 5 बजे तक की डेडलाइन सभी फ्रेंचाइजियों को दी है।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article