क्रिकेट

IPL 2026 Schedule: आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान, 28 मार्च को होगा आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के साथ सीजन का आगाज

IPL 2026 Match Full Schedule Time Table (आईपीएल 2026 मैच का पूरा शेड्यूल, टाइम टेबल और वेन्यू लिस्ट): आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। लीग के 19वें सीजन का आगाज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत के साथ होगा। आइए जानते हैं 20 दिन का शेड्यूल।

Image

आईपीएल 2026 का शेड्यूल (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

IPL 2026 Match Full Schedule Time Table: टी20 विश्व कप 2026 के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट के गलियारों में थोड़ी वीरानी सी छा गई है। ऐसे में बीसीसीआई ने उस खामोशी को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के कार्यक्रम का ऐलान करके खत्म कर दिया है। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च को पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत के साथ होगा। ये मुकाबला बेंगुलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा।टूर्नामेंट का फाइनल 31 मैच को खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 का आयोजन दो चरण में होगा। आईपीएल 2026 के लिए गवर्निंग काउंसिल ने फिलहाल केवल 20 मैच के कार्यक्रम का ऐलान किया है। सभी टीम इस दौरान 4-4 मैच खेलेंगी। असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव की वजह से ऐसा हुआ है। ऐसे में केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा चुनावी तारीखों की घोषणा के ऐलान किए जाने तक बाकी बचे मैचों के कार्यक्रम का ऐलान फिलहाल संभव नहीं है। टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरू में होगा। ऐसा है आईपीएल 2026 के पहले चरण के 20 मैच का शेड्यूल।

आईपीएल 2026 का कार्यक्रम (IPL 2026 Full Schedule)

क्रमांकमैचतारीखवेन्यूसमय
1आरसीबी बनाम एससआरएच28 मार्च, 2026 बेंगलोर07:00 PM
2मुंबई इंडियन्स बनाम केकेआर29 मार्चमुंबई07:00 PM
3राजस्थान बनाम चेन्नई30 मार्चगुवाहाटी07:00 PM
4पंजाब बनाम गुजरात31 मार्चन्यू चंडीगढ़07:00 PM
5लखनऊ बनाम दिल्ली कैपिटल्स1 अप्रैललखनऊ07:00 PM
6कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद2 अप्रैलकोलकाता07:00 PM
7चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स 3 अप्रैलचेन्नई07:00 PM
8दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियन्स4 अप्रैलदिल्ली03:00 PM
9गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स4 अप्रैलअहमदाबाद07:00 PM
10सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स5 अप्रैलहैदराबाद03:00 PM
11आरसीबी बनाम सीएसके5 अप्रैलबेंगलुरू07:00 PM
12केकआर बनाम पंजाब किंग्स 6 अप्रैलकोलकाता07:00 PM
13राजस्थान बनाम मुंबई7 अप्रैलगुवाहाटी07:00 PM
14दिल्ली बनाम गुजरात8 अप्रैलदिल्ली07:00 PM
15कोलकाता बनाम लखनऊ9 अप्रैलकोलकाता07:00 PM
16राजस्थान बनाम आरसीबी10 अप्रैलगुवाहाटी07:00 PM
17पंजाब बनाम हैदराबाद11 अप्रैल न्यू चंडीगढ़03:00 PM
18सीएसके बनाम दिल्ली कैपिटल्स11 अप्रैलचेन्नई07:00 PM
19लखनऊ बनाम गुजरात12 अप्रैललखनऊ03:00 PM
20मुबई बनाम आरसीबी12 अप्रैलमुंबई07:00 PM

चुनाव के ऐलान पर निर्भर करेगा दूसरा चरण

तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, असम, और केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने अबतक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। आईपीएल के मैच चेन्नई, कोलकाता और गुवाहाटी में खेले जाने हैं। ऐसे में 20 दिन के बाद का कार्यक्रम चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद किया जाएगा।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!