LIVE

GT vs CSK Playing 11, IPL 2023 Live Score Updates: आईपीएल 2023 का आगाज आज, CSK बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला

Times Now Navbharat DigitalUpdated Mar 31, 2023, 14:08 IST
Follow on Google News
GT vs CSK Playing 11, IPL 2023 Live Score Updates:  आईपीएल 2023 का आगाज आज, CSK बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला

GT vs CSK Playing 11, IPL 2023 Live Score Updates: आईपीएल 2023 का आगाज आज, CSK बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला

TATA IPL 2023, GT vs CSK Dream11 Team Prediction, Playing 11 for Today Match LIVE Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज होने में कुछ घंटों का वक्त रह गया है। 28 मई तक चलने वाले क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय लीग का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। वर्ल्ड के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पहले इस लीग का रंगारंग उद्घाटन समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें अरिजीत सिंह, तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना जैसे सेलेब्रेटी हिस्सा लेंगी।

MAR 31, 2023 14:08 IST

हार्दिक की टीम में इन नए खिलाड़ियों की एंट्री

हार्दिक की टीम में इन नए खिलाड़ियों की एंट्री, देखें पूरी लिस्ट (यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
MAR 31, 2023 13:46 IST

मौजूदा और नए खिलाड़ियों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, बेन स्टोक्स, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, ड्वेन प्रिटोरियस, महीश तीक्ष्णा, प्रशांत सोलंकी, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, सुभ्रांशु सेनापति, तुषार देशपांडे, शाइक रशीद, निशांत सिंधु, काइल जैमीसन, भगत वर्मा और अजय मंडल।
MAR 31, 2023 13:21 IST

चेन्नई की टीम में कौन-कौन हैं शामिल

आईपीएल के 16वें सीजन का आज यानी शुक्रवार से आगाज होने जा रहा है। इससे पहले देखें कि चेन्नई की टीम में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं। (यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
MAR 31, 2023 12:35 IST

इस वजह से सीएसके ताकतवर

धोनी की टीम को ताकतवर बताया जा रहा है। इसके पीछे वजह भी है। उनके पास स्पिनर महेश तीक्षणा और लासिथ मलिंगा की तरह गेंदबाजी करने वाले मथिसा पथिराना जैसे तेज गेंदबाज का विकल्प है।
MAR 31, 2023 11:13 IST

प्रतियोगिता में इंपैक्ट प्लेयर

प्रतियोगिता में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। ‘इंपैक्ट प्लेयर’ नियम के कारण मैच में 12 खिलाड़ी खेलेंगे।
MAR 31, 2023 09:46 IST

चेन्नई के सामने बड़ी चुनौती

अगर बात चेन्नई सुपर किंग्स की करें तो टीम के लिए पिछला सत्र काफी खराब रहा था। अंक तालिका में नौवें स्थान से संतो। करना पड़ा था।
MAR 31, 2023 08:43 IST

यहां खेला जाएगा आईपीएल का पहला मैच

गुजरात के नरेंद्र मोदी मोटेरा स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा।
MAR 31, 2023 07:39 IST

चेन्नई और गुजरात के बीच भिड़ंत

गुजरात टाइटन्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सत्र के शुरूआती मुकाबले में करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के सामने होगी।
MAR 31, 2023 06:43 IST

आईपीएल महाकुंभ आज से

क्रिकेट के महाकुंभ का शुक्रवार 31 मार्च से आगाज होने जा रहा है। इस महाकुंभ का दर्शक हर साल बेसब्नी से इंतजार करते हैं। 7.30 बजे मैच के आगाज से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी।
MAR 31, 2023 06:41 IST

पहले ओपनिंग सेरेमनी, फिर मैच

आज शाम 6 बजे पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी, उसके बाद 7 बजे टॉस होगा और 7.30 बजे मैच शुरू होगा।
MAR 31, 2023 01:54 IST

क्या धोनी फिट हैं?

अभ्यास के दौरान चोटिल हुए धोनी पूरी तरह फिट हैं और पहला मैच खेलेंगे, ऐसा कहना है चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ का।
MAR 30, 2023 23:51 IST

रोहित कुछ मैचों से रह सकते हैं बाहर

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी आईपीएल के कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं। उनको जून में होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए फिट रखने को देखते हुए ये फैसला लिया जा सकता है।
MAR 30, 2023 23:48 IST

इन 5 बल्लेबाजों का बल्ला उगल सकता है आग

आईपीएल 2023 में 10 टीमों में ना जाने कितने धुरंधर बल्लेबाज हैं जो अपनी छाप छोड़ने का प्रयास करेंगे, लेकिन इनमें से 5 बल्लेबाज ऐसे हैं जिनके बल्ले की धमक से हर गेंदबाज डरेगा। (यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
MAR 30, 2023 23:31 IST

पांच नए सितारे धमाल मचाने को तैयार

आईपीएल 2023 में पांच डेब्यूटेंट विदेश खिलाड़ी धमाल मचाने को पूरी तरह से तैयार हैं। (यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
MAR 30, 2023 22:59 IST

पंडित के मार्गदर्शन में उतरेगी केकेआर

आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम नए कप्तान नीतीश राणा और नए कोच चंद्रकांत पंडित की अगुवाई में मैदान पर होगी। (यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
MAR 30, 2023 22:24 IST

कई खिलाड़ी कुछ मैचों से रह सकते हैं बाहर

आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले खबर है कि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैंं जो शुरुआती चरण या बीच में कुछ मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं। (यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
MAR 30, 2023 21:53 IST

ये खिलाड़ी हो चुके हैं लीग से बाहर

आईपीएल का रोमांच शुरू होने से पहले ये स्टार खिलाड़ी हो चुके हैं बाहर। (यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
MAR 30, 2023 21:16 IST

इस बार आईपीएल में यह मैदान भी करेगा डेब्यू

सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, इस बार आईपीएल में पूर्वोत्तर भी करेगा डेब्यू। (यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
MAR 30, 2023 20:49 IST

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा एक और झटका

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार गेंदबाज मुकेश कुमार भी आईपीएल 2023 के पूरे सीजन से बाहर हो गए। इससे पहले काइल जेमीसन बाहर हुए थे।
MAR 30, 2023 20:17 IST

इन युवा खिलाड़ियों पर होगी खास नजर

आईपीएल के नए सीजन में इन खिलाड़ियाें पर खास नजर रहेगी। (यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)