क्रिकेट

IPL 2023 Ruled Out Players: आईपीएल का रोमांच शुरू होने से पहले ये स्टार खिलाड़ी हो चुके हैं बाहर, देखें लिस्ट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 29, 2023, 06:00 PM IST

IPL 2023 Ruled Out Players List: आईपीएल के 16वें सीजन का रोमांच शुरू होने से फीका पड़ता दिख रहा है। आईपीएल के मुकाबले शुरू होने से पहले अधिकांश टीमों के कई स्टार खिलाड़ी लीग से बाहर हो चुके हैं।

Image

जसप्रीत बुमराह। (Instagram)

IPL 2023 Ruled Out Players List: फटाफट क्रिकेट का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। आईपीएल 2023 का ओपनिंग मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात जाएंट्स से होगा। लेकिन इस रोमांच के शुरू होने से पहले फीका पड़ता दिख रहा है। इसमें मुंबई के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, रिषभ पंत सहित एक दर्जन से अधिक खिलाड़ी लीग से बाहर हो गए हैं या शुरुआती कुछ मैच में मौजूद नहीं रहेंगे। देखें आईपीएल के 16वें सीजन में कौन-कौन खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

1. रिषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत आईपीएल के 16वें सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। पिछले साल दिसंबर में वे कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पिछले दिनों उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस में वापसी करने की चाह जगा दी थी, लेकिन वे आईपीएल 2023 में खेलते नजर नहीं आएंगे।

2. जयप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी आईपीएल में नहीं दिखें। लंबे समय से पीठ दर्द के चलते वे क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन पिछले दिनों उन्होंने न्यूजीलैंड में सर्जरी कराई है, जो सफल भी रही थी। उनको मैदान पर लौटने में कम से कम 6 महीने का समय और लगा सकता है।

3. श्रेयस अय्यर

पीठ दर्द से परेशान चल रहे श्रेयस अय्यर भी आईपीएल के नए सीजन के शुरुआती मैच में नहीं दिखेंगे। पीठ दर्द के कारण वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से बाहर हो गए थे। उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी गई है। अगर वे सर्जरी कराते हैं तो आईपीएल के कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। श्रेयर कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान हैं। उनकी गैरमौजूदगी में नीतिश राणा कप्तानी करेंगे।

4. विल जैक्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के विल जैक्स भी चोट के कारण बाहर को चुके हैं। बांग्लादेश दौरे पर वे चोटिल हो गए थे। यह टीम के लिए सबसे बड़ा झटका भी माना जा रहा है। ऑक्शन में जैक्स पर आरसीबी ने बड़ी बोली लगाई थी और 3.2 करोड़ रुपए में खरीदकर टीम में शामिल किए थे। उनकी जगह टीम में माइकल ब्रेसवेल को शामिल किया गया है।

5. जॉनी बेयरस्टो

जॉनी बेयरस्टोर भी आईपीएल के नए सीजन में नजर नहीं आएंगे। इंजरी के कारण बेयरस्टो बाहर हो गए हैं। वे पिछले साल सितंबर में गोल्फ खेलते हुए चोटिल हो गए थे। उनकी जगह पंजाब किंग्स ने टीम ने में ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट को शामिल कर लिया है।

6. रजत पाटीदार

एड़ी की चोट के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार भी आईपीएल 2023 के शुरुआती मैच में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। उनको तीन सप्ताह का आराम दिया गया है। स्थिति ठीक रहने के बाद ही वह आईपीएल में खेलने उतरेंगे। उन्होंने पिछले सीजन में 8 मैच में कुल 333 रन बनाए थे।

7. काइल जेमिसन

काइल जेमिसन भी आईपीएल के नए सीजन में खेलते नहीं दिखेंगे। उनकी पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया है, जिसके लिए सर्जरी की जरूरत होगी। इसके चलते उनको क्रिकेट मैदान से बाहर रहना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्यान में काइल जेमीसन को एक करोड़ रुपए में खरीदा था।

8. झाई रिचर्ड्सन

मुंबई इंडियंस को आईपीएल के शुरू होने से पहले दो बड़े झटके लगे हैं। स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाद झाई रिचर्ड्सन भी चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

9. मुकेश चौधरी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले सीजन में शानदार गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज मुकेश चौधरी भी चोट के कारण लीग से बाहर हो गए हैं। वह यह पूरा सीजन नहीं खेलेंगे। पिछले सीजन में उन्होंने 16 विकेट झटके थे।

10. प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा का नाम भी आईपीएल से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। वे अगस्त 2022 में चोटिल हो गए थे। इसके बाद से वे मैदान से भी दूर हैं। वह आईपीएल के 16वें सीजन में भी नहीं खेल पाएंगे। पिछले सीजन में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे थे।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article