क्रिकेट

IPL 2023: यश ढुल से लेकर मुकेश चौधरी तक, इन युवा खिलाड़ियों पर होगी खास नजर

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 30, 2023, 10:29 AM IST

IPL 2023: 31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन शुरू हो जाएगा। ओपनिंग मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। आइए इससे पहले उन युवा भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो इस बार अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित कर सकते हैं।

Image

आईपीएल के इमर्जिंग खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग को एक ऐसे मंच के तौर पर जाना जाता है जहां हर सीजन नई-नई प्रतिभा उभर कर सामने आती है। हमने हर सीजन ऐसे उदाहरण देखें हैं। पिछले साल आयुष बडोनी हो या फिर रियान पराग जैसे बल्लेबाज उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। आईपीएल के 16वें सीजन में भी कुछ युवा खिलाड़ियों पर खास नजर होगी जो अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत सकते हैं। आइए 5 ऐसे ही भारतीय युवा खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो इस बार छुपा रुस्तम साबित हो सकते हैं।

अविनाश सिंह (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)- 150 की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले अविनाश सिंह आरसीबी के लिए प्रमुख हथियार साबित हो सकते हैं। वह पहली बार इस बड़े मंच पर उतरेंगे।

यश ढुल (दिल्ली कैपिटल्स)- 2022 में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले इस बल्लेबाज में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है जो उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पिछले एक साल में दिखाया है। पिछले साल वह दिल्ली के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। ऐसे में अगर इस सीजन उन्हें मौका मिला तो वह खुद को जरूर साबित करना चाहेंगे। ढुल ने 8 टी20 मैच में 72 की औसत से 363 रन बनाए हैं।

विधवत कावेरप्पा (पंजाब किंग्स)- कर्नाटक के इस उभरते हुए तेज गेंदबाज को पंजाब ने उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा है। 24 साल के इस तेज गेंदबाज ने अपनी टीम के लिए रणजी ट्रॉफी में 30 विकेट चटकाए थे। वह नई गेंद से और डेथ ओवर में भी गेंदबाजी कर सकते हैं जो पंजाब की टीम के लिए प्रभावी साबित हो सकते हैं।

साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)- 2022 में सुदर्शन को केवल 5 मैच खेलने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा और इस सीजन वह धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 5 मैच में सुदर्शन ने 145 रन बनाए।

मुकेश चौधरी (चेन्नई सुपर किंग्स)- हीरों को तराशना महेंद्र सिंह धोनी अच्छे से जानते हैं। पिछले सीजन की खोज मुकेश चौधरी इस बार भी सबकी नजर में होंगे। पिछली बार उन्होंने नई गेंद से सीएसके की मुश्किल आसान की थी और 13 मैच में 16 विकेट चटकाए थे।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article