क्रिकेट

CSK IPL Team 2023 Players List: आज से आईपीएल का आगाज, देखें चेन्नई की टीम में कौन-कौन हैं शामिल

  • Written by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 31, 2023, 03:01 PM IST

CSK IPL Team 2023 Players List, Chennai Super Kings Team Players List, Squad 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का आज यानी शुक्रवार से आगाज होने जा रहा है। ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। इससे पहले देखें कि चेन्नई की स्क्वाड में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स

CSK IPL Team 2023 Players List, Chennai Super Kings Team Players List, Squad 2023: फटाफट क्रिकेट का रोमांच अब बस चंद घंंटों में शुरू होने वाला है। शुक्रवार से शुरू हो रहे आईपीएल के 16वें सीजन के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन से होगा। इससे पहले चेन्नई की टीम पर नजर डाल लें, क्योंकि टीम में नए खिलाड़ियोंं के साथ कुछ नए खिलाड़ी भी टीम में शामिल हुए हैं।

एमएस धोनी की कप्तानी वाली चार बार की खिताब विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नीलामी में उतरी थी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में रीटेन किए जाने के बाद 6 विदेशी सहित कुल 18 खिलाड़ी थे। ऐसे में उन्हें 2 विदेशी सहित कुल 7 खिलाड़ी नीलामी में खरीदने थे। उनके पास पर्स में कुल 20.45 करोड़ रुपये थे। ऐसे में आइए जानते हैं चार बार की चैंपियन एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने दल में किन खिलाड़ियों को शामिल किया है।

मौजूदा और नए खिलाड़ियों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम:

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, बेन स्टोक्स, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, ड्वेन प्रिटोरियस, महीश तीक्ष्णा, प्रशांत सोलंकी, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, सुभ्रांशु सेनापति, तुषार देशपांडे, शाइक रशीद, निशांत सिंधु, काइल जैमीसन, भगत वर्मा और अजय मंडल।

CSK IPL Team 2023 Players List, Full Squad (नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी)

खिलाड़ी का नामदेशभूमिकाकितने में खरीदा
अजिंक्य रहाणेभारतबल्लेबाज50 लाख रुपये
बेन स्टोक्सइंग्लैंडऑलराउंडर16.25 करोड़ रुपये
शाइक रशीदभारत20 लाख रुपये (बेस प्राइस)
निशांत सिंधुभारत60 लाख रुपये
काइल जैमीसनन्यूजीलैंडगेंदबाज1 करोड़ रुपये
भगत वर्माभारतऑलराउंडर20 लाख रुपये
अजय मंडलभारतऑलराउंडर20 लाख रुपये

8 खिलाड़ियों को चेन्नई से बाहर का रास्ता:

चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। रिलीज किए खिलाड़ियों में चार विदेशी और चार भारतीय शामिल थे। लंबे समय से सीएसके का हिस्सा रहे धाकड़ ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को भी रिलीज कर दिया गया था। वो टीम के साथ बतौर गेंदबाजी कोच नई पारी की शुरुआत भी कर चुके हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article