क्रिकेट

आईपीएल 2023 के शुरुआती चरण में नहीं खेल पाएंगे ये खिलाड़ी, रोहित भी कुछ मैचों से रह सकते हैं बाहर

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 30, 2023, 10:17 PM IST

IPL 2023, Players who might miss few matches: आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले खबर है कि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैंं जो शुरुआती चरण या बीच में कुछ मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं। इनमें मुंबई इंडियंस के दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा का नाम आने की भी खबर है।

Image

सूर्यकुमार यादव

Photo : Twitter

IPL 2023 Injured players updates: आईपीएल 2023 के शुरुआती चरण से कुछ खिलाड़ी बाहर होंगे, जबकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो बीच के कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं। इनमें कुछ विदेशी हैं, जबकि कुछ भारतीय दिग्गजों का नाम भी शामिल है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी आईपीएल के कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं। उनको जून में होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए फिट रखने को देखते हुए ये फैसला लिया जा सकता है। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई की कप्तानी कर सकते हैं।

वहींं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुक्रवार से अहमदाबाद में शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती चरण में नहीं खेल पाएंगे। ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक हेजलवुड को टी20 टूर्नामेंट के बाद के चरण में खेलने की उम्मीद है।

यह 32 वर्षीय तेज गेंदबाज पैर की चोट से उबर रहा है जिसके कारण वह भारत में बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि हेजलवुड आईपीएल में भाग लेने का फैसला करने से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से सलाह लेंगे।

इस महीने भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के अंतिम दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से बाहर रहे ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का भी बेंगलुरू में दो अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के पहले मैच में खेलना संदिग्ध है क्योंकि वह अभी तक पैर की चोट से उबर नहीं पाए हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article