क्रिकेट

टैमी बेमाउंट ने रचा इतिहास, बनीं टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाली पहली इंग्लिश क्रिकेटर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 25, 2023, 12:27 AM IST

इंग्लैंड की 32 वर्षीय महिला क्रिकेटर टैमी बेमाउंट ने शनिवार को महिला एशेज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के लिए दोहरा शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। उन्होंने 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Image

दोहरा शतक जड़ने के बाद टैमी बेमाउंट(साभार ECB)

नॉटिंघम: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट खिलाड़ी टैमी बेमाउंट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे विमेंस ऐशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। बेमाउंट टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाली इंग्लैंड की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहले क्रिकेट के जनक कहे जाने वाले इंग्लैंड की कोई महिला खिलाड़ी इस मुकाम पर नहीं पहुंच सकी थी।

तोड़ा 88 साल पुराना रिकॉर्ड

बामाउंट से पहले इंग्लैंड के लिए महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड इससे पहले बैटी स्नोबॉल के नाम दर्ज था। उन्होंने साल 1935 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में 189 रन की पारी खेली थी। उनका 88 साल पुराना रिकॉर्ड आजद

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में एलिसा पेरी के 99 और एनाबेल सदरलैंड की नाबाद 137 रन की पारियों की बदौलत 473 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने उतरीं 32 वर्षीय टैमी बेमाउंट ने एक छोर संभाला और ऐतिहासिक पारी खेलकर इतिहास रच दिया।

317 गेंद में पूरा किया दोहरा शतक

मैच के दूसरे दिन बेमाउंट ने 152 गेंद में 16 चौकों के साथ अपना शतक पूरा किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए तीसरे दिन 229 गेंद में 150 और 317 गेंद में दोहरा शतक 26 चौकों की मदद से पूरा किया। उनकी ऐतिहासिक पारी का अंत एश्ले गार्डनर ने बोल्ड करके किया। बेमाउंट 208 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटीं। उनकी पारी की बदौलत इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 463 रन बना सकी।

दोहरा शतक जड़ने वाले आठवीं महिला

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाली टैमी बेमाउंट आठवीं क्रिकेटर हैं। ये कारनामा सबसे पहले न्यूजीलैंड की क्रिस्टी बॉन्ड ने साल 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड पाकिस्तानी बल्लेबाज किरन बलोच के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2004 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कराची में ये पारी खेली थी। उसके बाद दूसरे पायदान पर भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज(214) हैं। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया की ऐलिसा पेरी(213*) और करेन रोल्टन(209*), न्यूजीलैंड की क्रिस्टी बॉन्ड (204), ऑस्ट्रेलिया की मिचेल गोस्को(204), जोआन ब्रॉडबेंट(200) ने दोहरा शतक जड़ने का कारनामा किया है।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article