क्रिकेट

T20 World Cup 2026 Schedule in Hindi: टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान, 15 फरवरी को होगा भारत-पाक मुकाबला

T20 World Cup 2026 Full Schedule in Hindi, विश्व कप 2026 मैच टाइम टेबल, डेट, टाइम और वेन्यू: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का इंतजार कर रहे लाखों फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल इससे पूरे कार्यक्रम का इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा ऐलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि किस दिन किस टीम का मैच होने वाला है।

T20 World cup schedule.

टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान

T20 World Cup 2026 Full Schedule in Hindi, विश्व कप 2026 मैच टाइम टेबल, डेट, टाइम और वेन्यू: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा मंगलवार (25 नवंबर 2025) को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेडयूल का ऐलान कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका दोनों देश मिलकर कर रहे हैं और इन दोनों के अलावा कुल 20 टीमें भाग लेने वाली हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा उत्सुकता एक बार फिर से भारत-पाक मैच को लेकर है जिसकी तारीख तय हो गई है। ये दोनों देश 15 फरवरी को भिड़ने वाले हैं।

भारत और पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह ग्रुप स्टेज में भारत का तीसरा मैच होगा और यह मुकाबला 2025 एशिया कप के बाद दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत होगी, जहां दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आई थीं। इस टूर्नामेंट का आयोजन दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता, कोलंबो, मुंबई और कैंडी मेंं किया जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल की जगह अभी पक्की नहीं हुई है। अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो इसका आयोजन कोलंबो में किया जाएगा।

भारत का पूरा शेड्यूल

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को ग्रूप ए में रखा गया है जिसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया मौजूद हैं।

  • पहला मैच: 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ मुंबई में (टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच)

  • दूसरा मैच: 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में।

  • तीसरा मैच: 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में।

  • चौथा मैच: 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद में।

T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रूप ए का शेड्यूल (T20 World cup Group A Schedule)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रूप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड मौजूद हैं।

तारीखमुकाबलास्थानसमय (भारतीय समयानुसार)
7 फरवरीपाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्सकोलंबोसुबह 11:00 बजे
7 फरवरीभारत बनाम यूएसएमुंबईशाम 7:00 बजे
10 फरवरीनीदरलैंड्स बनाम नामीबियादिल्लीसुबह 11:00 बजे
10 फरवरीपाकिस्तान बनाम यूएसएकोलंबोशाम 7:00 बजे
12 फरवरीभारत बनाम नामीबियादिल्लीशाम 7:00 बजे
13 फरवरीयूएसए बनाम नीदरलैंड्सचेन्नईशाम 7:00 बजे
15 फरवरीयूएसए बनाम नामीबियाचेन्नईदोपहर 3:00 बजे
15 फरवरीभारत बनाम पाकिस्तानकोलंबोशाम 7:00 बजे
18 फरवरीपाकिस्तान बनाम नामीबियाकोलंबोदोपहर 3:00 बजे
18 फरवरीभारत बनाम नीदरलैंड्सअहमदाबादशाम 7:00 बजे

ग्रूप बी का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप के ग्रूप बी में श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान और ऑस्ट्रेलिया मौजूद हैं।

तारीखमुकाबलास्थानसमय (भारतीय समयानुसार)
8 फरवरीश्रीलंका बनाम आयरलैंडकोलंबोशाम 7:00 बजे
9 फरवरीजिम्बाब्वे बनाम ओमानकोलंबोदोपहर 3:00 बजे
11 फरवरीऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंडकोलंबोदोपहर 3:00 बजे
12 फरवरीश्रीलंका बनाम ओमानकैंडीसुबह 11:00 बजे
13 फरवरीऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वेकोलंबोसुबह 11:00 बजे
14 फरवरीआयरलैंड बनाम ओमानकोलंबोसुबह 11:00 बजे
16 फरवरीऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंकाकैंडीशाम 7:00 बजे
17 फरवरीआयरलैंड बनाम जिम्बाब्वेकैंडीदोपहर 3:00 बजे
19 फरवरीश्रीलंका बनाम जिम्बाब्वेकोलंबोदोपहर 3:00 बजे
20 फरवरीऑस्ट्रेलिया बनाम ओमानकैंडीशाम 7:00 बजे

ग्रूप सी का शेड्यूल (T20 World Cup 2026 Group C Schedule)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रूप सी में वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, इंग्लैंड, नेपाल और इटली की टीम मौजूद है।

तारीखमुकाबलास्थानसमय (भारतीय समयानुसार)
7 फरवरीवेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेशकोलकातादोपहर 3:00 बजे
8 फरवरीइंग्लैंड बनाम नेपालमुंबईदोपहर 3:00 बजे
9 फरवरीबांग्लादेश बनाम इटलीकोलकातासुबह 11:00 बजे
11 फरवरीइंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीजमुंबईशाम 7:00 बजे
12 फरवरीनेपाल बनाम इटलीमुंबईदोपहर 3:00 बजे
14 फरवरीइंग्लैंड बनाम बांग्लादेशकोलकातादोपहर 3:00 बजे
15 फरवरीवेस्टइंडीज बनाम नेपालमुंबईसुबह 11:00 बजे
16 फरवरीइंग्लैंड बनाम इटलीकोलकातादोपहर 3:00 बजे
17 फरवरीबांग्लादेश बनाम नेपालमुंबईशाम 7:00 बजे
19 फरवरीवेस्टइंडीज बनाम इटलीकोलकातासुबह 11:00 बजे

ग्रूप डी का शेड्यूल (ICC T20 World Cup 2026 Group D Schedule)

टी20 वर्ल्ड कप के ग्रूप डी में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, द.अफ्रीका, यूएई और कनाडा मौजूद हैं।

तारीखमुकाबलास्थानसमय (भारतीय समयानुसार)
8 फरवरीन्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तानचेन्नईसुबह 11:00 बजे
9 फरवरीदक्षिण अफ्रीका बनाम कनाडाअहमदाबादशाम 7:00 बजे
10 फरवरीन्यूजीलैंड बनाम यूएईचेन्नईदोपहर 3:00 बजे
11 फरवरीदक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तानअहमदाबादसुबह 11:00 बजे
13 फरवरीकनाडा बनाम यूएईदिल्लीदोपहर 3:00 बजे
14 फरवरीन्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीकाअहमदाबादशाम 7:00 बजे
16 फरवरीअफगानिस्तान बनाम यूएईदिल्लीसुबह 11:00 बजे
17 फरवरीन्यूजीलैंड बनाम कनाडाचेन्नईसुबह 11:00 बजे
18 फरवरीदक्षिण अफ्रीका बनाम यूएईदिल्लीसुबह 11:00 बजे
19 फरवरीअफगानिस्तान बनाम कनाडाचेन्नईशाम 7:00 बजे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फॉर्मेंट

टी20 विश्व कप 2026 का फॉर्मेट 2024 के समान ही रहेगा।टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार-चार टीमों के पाँच ग्रुप में विभाजित किया गया है।प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर आठ चरण में प्रवेश करेंगी, जहां उन्हें फिर से चार-चार टीमों के दो ग्रुप में विभाजित किया जाएगा।दोनों सुपर आठ ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिसके बाद फाइनल खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने वाली टीमें

भारत, श्रीलंका अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, इटली, नीदरलैंड्स, नामीबिया, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान और यूएई।

टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास और विजेता टीमें

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की शुरुआत 2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुई थी, जब क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट को वैश्विक पहचान मिली। अपने उद्घाटन संस्करण में ही, महेंद्र सिंह धोनी की युवा भारतीय टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को फाइनल में 5 रनों के रोमांचक अंतर से हराकर पहला खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। इसके बाद से, यह टूर्नामेंट हर दो साल में आयोजित किया जाता रहा है, और अब तक कुल छह अलग-अलग देशों ने इस ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया है। भारत (2007, 2024), वेस्टइंडीज (2012, 2016) और इंग्लैंड (2010, 2022) ने दो-दो बार यह खिताब जीतकर खुद को सबसे सफल टीम साबित किया है, जबकि पाकिस्तान (2009), श्रीलंका (2014) और ऑस्ट्रेलिया (2021) ने एक-एक बार यह ट्रॉफी जीती है, जिससे यह फॉर्मेट अप्रत्याशितता और रोमांच से भरा रहता है। समय के साथ, इस टूर्नामेंट का फॉर्मेट भी बदला है, जो 12 टीमों से शुरू होकर अब 2026 तक 20 टीमों तक पहुंच गया है।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर (IND Vs SA Live Score) ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat Sports से।

लेटेस्ट न्यूज

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma Author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article