T20 World Cup 2024, India vs Ireland Aaj ka match kaun jitega: टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार (05 जून 2024) को रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 8वें मुकाबले में एक बार की चैम्पियन टीम इंडिया का सामना आयरलैंड से होगा। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है, क्योंकि दोनों टीमें अपना पहला-पहला मुकाबला खेलने उतरेंगी। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर अभी तक एक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में बड़ा स्कोर नहीं बन पाया था। इस मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था। अब टीम इंडिया की भी नजर जीत पर है। वहीं, बता दें कि टीम इंडिया ने 2007 में पाकिस्तान को मात देकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं, स्कॉटलैंड की बात करें तो टीम का 2021 में बेस्ट प्रदर्शन रहा था। टीम सुपर-12 तक पहुंची थी।
टीम इंडिया का जीत प्रतिशत ज्यादा
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बुधवार को टीम इंडिया और आयरलैंड अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। वहीं, गुगल के अनुसार, आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का जीत प्रतिशत ज्यादा है। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 90% है, जबकि आयरलैंड का जीत प्रतिशत 10% है।
ओवरऑल टीम इंडिया का दबदबा
टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच 2009 से अभी तक टी20 के 8 मुकाबले खेले गए हैं। इस सभी 7 मुकाबलों पर टीम इंडिया ने जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका। वहीं, आयरलैंड की टीम को टीम इंडिया के खिलाफ पहली जीत का इंतजार है। दोनों टीमें 23 अगस्त 2023 के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी।
टीम इंडिया का स्क्वॉड ( India Squads)
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
आयरलैंड का स्क्वॉड (Ireland Squads)
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।
