Team India Selection: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा होनी है। 2 जून से शुरू हो रहे क्रिकेट के इस महाकुंभ से पहले सबकी नजर बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर पर टिकी है। सबसे बड़ा सवाल है कि कौन वो 15 खिलाड़ी होंगे जो वर्ल्ड कप का टिकट कटवाएंगे। मौजूदा वक्त में टीम इंडिया की बेंच स्ट्रैंथ इतनी सॉलिड है कि एक पोजिशन पर खेलने के लिए कई खिलाड़ी लाइन में लगे हैं। केवल विकेटकीपर की बात करें तो केएल राहुल, ऋषभ पंत और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी का नाम चर्चा में है।
कई खिलाड़ियों की किस्मत है दांव पर
ठीक इसी प्रकार रोहित के पार्टनर को लेकर भी शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे नाम पर चर्चा है। स्पिन गेंदबाजी में कुलदीप यादव या युजवेंद्र चहल मे किसे मिलेगी एंट्री, इसके अलावा ऑलराउंडर में भी रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे जैसे नाम पर भी चर्चा है। सेलेक्टर के साथ-साथ फैंस को भी इस बात का बेसब्री से इंतजार है।
सेलेक्टर पर भी है दबाव, 12 साल से है झोली खाली
सेलेक्टर पर इसलिए भी दबाव अधिक है, क्योंकि उस पर खिलाड़ियों के हालिया फॉर्म के साथ-साथ टीम के संतुलन को भी ध्यान में रखने की जिम्मेदारी है। इन सभी मुद्दों को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि अजित अगरकर और रोहित शर्मा की मुलाकात हुई है। टीम इंडिया के वर्ल्ड कप स्क्वॉड को लेकर सोशल मीडिया पर भी भविष्यवाणियों और प्रतिक्रियाओं की भरमार है। कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने भी अपनी-अपनी पसंद की टीम चुन ली है। क्रिकेट के फैंस को उम्मीद है कि सेलेक्टर ऐसी टीम चुनें जो भारत की ऐतिहासिक 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीत को दोहराने में सक्षम हो।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वॉड (India Squad For T20 World Cup 2024)
रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, केएल राहुल, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल।
