बारबाडोस: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पटखनी देकर 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। जीत के लिए 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी 6 गेंदों में द. अफ्रीका को 16 रन बनाने थे। स्ट्राइक पर डेविड मिलर जैसा आतिशी बल्लेबाज था। ऐसे में हार्दिक पांड्या ने अपने अनुभव और धैर्य का परिचय देते हुए टीम इंडिया को जीत दिला दी। जानिए कैसा रहा अंतिम 6 गेंदों का रोमांच, टीम इंडिया ने कैसे पलटी हारी बाजी।
क्रिकेट
T20 World Cup 2024 Final: टी20 विश्व कप की आखिरी 6 गेंदों का ऐसा रहा रोमांच, हार्दिक ने कैसे पलटी हारी बाजी
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Jun 30, 2024, 12:51 AM IST
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। हार्दिक पांड्या ने आखिरी 6 गेंद में भारतीय टीम को कैसे दिलाई रोमांचक जीत।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, टी20 विश्व कप 2024 फाइनल
Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
- दक्षिण अफ्रीका को आखिरी 6 गेंद में बनाने थे जीत के लिए 16 रन
- हार्दिक पांड्या ने 8 रन देकर चटकाए 2 विकेट
- टीम इंडिया को 7 रन से जिताई हारी बाजी
