क्रिकेट

ENG vs AUS: आखिरी ओवर के रोमांच में हारा ऑस्ट्रेलिया, सीरीज भी गंवाई-बेकार गया मार्श का शतक

ENG vs AUS: इंग्लैंड ने आखिरी ओवर के रोमांच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। इस जीत के हीरो रहे 25 साल के गेंदबाज हेनरी क्रोकोम्बे जिन्होंने आखिरी ओवर में दो विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलिया को रोक लिया।

Image

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (साभार-x)

ENG vs AUS: किस्मत खराब हो तो ऊंट पर बैठे आदमी को भी कुत्ता काट लेता है। ऐसा ही कुछ रविवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ जब टीम करो या मरो मैच में 181 रन का पीछा कर रही थी। आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 12 रन की दरकार थी, लेकिन दो विकेट गंवाकर टीम 4 रन ही बना पाई और इंग्लैंड ने मुकाबला 7 रन से मुकाबला जीत लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने 5 मैच की टी20 सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। 25 साल के युवा गेंदबाज हेनरी क्रोकोम्बे इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे। उन्होंने लगातार 4 स्लोअर-बॉल कटर फेंकी और उनमें से एक पर मार्श 119 रन बनाकर आउट हो गए।

काम नहीं आई मार्श की शतकीय पारी

ऑस्ट्रेलिया कप्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शतकीय पारी खेली। लेकिन वह अपनी टीम की नैय्या को पार नहीं लगा पाए। उन्होंने 57 गेंद में 9 चौके और 9 छक्के की मदद से 119 रन की पारी खेली। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका दूसरा शतक था। मार्श 20वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए और उनके साथ टीम की उम्मीदें भी खत्म हो गई।

इंग्लैंड ने की शानदार वापसी

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सैम करन की 50 रन की नाबाद पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान 181 रन बनाए थे। करन के अलावा जेम्स कोल्स ने 29 गेंद में 33 रन की पारी खेली। इंग्लैंड ने 93 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन 7वें विकेट के लिए करन और ओवर्टन ने 51(20) रन की साझेदारी कर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article