क्रिकेट

T20 World Cup: अभ्यास के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज के सिर पर लगी चोट, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 06:45 PM IST

Shan Masood Injured: पाकिस्तानी टीम को भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले झटका लगा है। टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज शान मसूद के सिर पर अभ्यास के दौरान गेंद लगी इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वो जांच के नतीजे आने के बाद ही उनके बारे में अंतिम फैसला किया जाएगा।

Image

Shan-Masood-Injured

मेलबर्न: भारत के खिलाफ रविवार को मेलबर्न में खेले जाने वाले महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम को अभ्यास के दौरान तगड़ा झटका लगा। मध्यक्रम के बल्लेबाज शान मसूद अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए। उनके सिर पर गेंद लगी और इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।

अभ्यास के दौरान सिर पर लगी चोट

अभ्यास के दौरान मसूद के सिर के दाहिनी ओर गेंद लगी। बांए हाथ के बल्लेबाज मोहम्मद नवाज ने शॉट खेला लेकिन उसके बाद गेंद सीधे मसूद के सिर पर जाकर लगी। गेंद के लगते ही मसूद मैदान पर गिर गए और अस्पताल ले जाने तक वो वहीं पड़े रहे। नेट्स पर मौजूद फीजियो और साथी खिलाड़ी उनके पास पहुंच गए। उनकी चोट कितनी गंभीर है इस बारे में अबतक पीसीबी ने कोई बयान नहीं जारी किया है। डॉक्टरों के जांच करने के बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर फैसला किया जाएगा कि समूद विश्व कप की टीम का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं।

इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में मसूद ने बनाए थे सबसे ज्यादा रनपाकिस्तान का मध्यक्रम लगातार संघर्ष कर रहा है। शान मसूद बीच-बीच में मध्यक्रम की लाज बचाने में सफल रहे हैं। पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड के खिलाफ मसूद पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने इस मुकाबले में मसूद ने 22 गेंद में 39 रन की पारी बतौर ओपनर खेली थी।अबतक खेले 12 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में मसूद ने 24.44 के औसत से 220 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले हैं।

पाकिस्तान की टी20 विश्व कप 2022 की टीम:बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह।

स्टैंडबाय: उस्मान कादिर, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article