क्रिकेट

ENG vs NZ T20 Weather-Pitch Report: आज इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच में कैसी होगी पिच और मौसम

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 11:26 AM IST

England vs New Zealand (ENG vs NZ) Brisbane Weather Forecast and Pitch Report, Rain Prediction Today Match: आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीम ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर आमने-सामने होंगी। जानिए, इस मुकाबले की पिच रिपोर्ट और मौसम का संभावित हाल?

Image

जोस बटलर और केन विलियम्सन

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में मंगलवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टक्कर होगी। ग्रुप-1 की दोनों टीमों ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर आमने-सामने होंगी भारतीय समयानुसार मैच दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा और स्थानीय समयानुसार मुकाबला शाम 6 बजे से खेला जाएगा। इंग्लैंड के लिए यह 'करो या मरो' का मैच है, क्योंकि हार से उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो जाएंगी। वहीं, न्यूजीलैंड की जीत उसकी सेमीफाइनल में जगह पक्का कर देगी। इंग्लैंड तीन अंकों के साथ ग्रुप-1 में तीसरे स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड 5 अंकों के साथ टॉप पर है।

कैसी होगी गाबा की पिच?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टूर्नामेंट में अपना चौथा मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगी। इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच जीता है और आयरलैंड के हाथों हार झेली है। इंग्लिश टीम का एक मैच बारिश में धुल गया। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका को शिकस्त दी और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। बता दें कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मैच की पिच संतुलित रहेगी। नई गेंद से गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा तो यह बल्लेबाजों के लिए बेहतर होती जाएगी। फैंस इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद कर सकते हैं।

कैसा होगा ब्रिस्बेन का मौसम?

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 विश्व कप के कई मैचों में मौसम विलेन बना है। आज भी दिन में बारिश की संभावना है। हालांकि, शाम तक बारिश रुकने का अनुमान है, जिससे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मैच में रुकावट नहीं होगी। शाम के समय तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। ब्रिस्बेन में सोमवार को आसमान में बादल थे लेकिन बारिश नहीं हुई। ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड का मैच बिना रुकाट के कंप्लीट हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने 179/5 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में आयरलैंड टीम 18.1 ओवर में 137 रन पर सिमट गई।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article