मेलबर्न: बेन स्टोक्स ने अपनी अर्धशतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में 5 विकेट अंतर से मात देकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिला दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 के नुकसान पर 137 रन बना सकी। ऐसे में जीत के लिए मिले 138 रन के लक्ष्य को 19 ओवर में 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। एक समय इंग्लैंड ने 5.3 ओवर में 45 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद बेन स्टोक्स ने मोर्चा संभाला और इंग्लैंड को चैंपियन बनाकर ही दम लिया। स्टोक्स 49 गेंद में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। अंत में आदिल राशिद ने 12 गेंद में 19 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित की। सैम कुरेन को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पाकिस्तान की टीम बना सकी 8 विकेट पर 137 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम सैम कुरेन और आदिल राशिद की कसी हुई गेंदबाजी के सामने खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर सकी और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बना सकी। कुरेन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं आदिल राशिद ने दो विकेट अपने नाम किए। कुरेन ने मोहम्मद रिजवान को आउट किया वहीं आदिल राशिद ने मोहम्मद हारिस और बाबर आजम को आउट करके पाकिस्तान को मुश्किल में डाल दिया। दोनों ने कुल मिलाकर 25 डॉट गेंदें डालीं और पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। टॉप ऑर्डर के धराशाई होने के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाजों की तेजी से रन बनाने की कोशिश नाकाम रही और वो लगातार विकेट गंवाते गए। शान समूद ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 28 गेंद में 38 रन बनाए। वहीं बाबर आजम ने 32(28) रन बनाए।खराब रही इंग्लैंड का शुरुआत
जीत के लिए 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत भी खराब रही। पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर शाहीन अफरीदी ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे एलेक्स हेल्स को शानदार यॉर्कर पर बोल्ड करके चलता कर दिया। इसके बाद हारिस रऊफ ने अपने पहले दो ओवरों में फिल साल्ट और कप्तान जोस बटलर के विकेट लेकर पाकिस्तान की मैच में वापसी करा दी थी। इंग्लैंड का स्कोर 5.3 ओवर में 3 विकेट पर 45 रन हो गया था। लेकिन इसके बाद बेन स्टोक्स ने एक छोर थाम लिया और हैरी ब्रूक के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर शादाब खान ने उस साझेदारी को तोड़ा। शाहीन अफरीदी ने बाउंड्री में उनका कैच पकड़ा लेकिन इसी दौरान वो चोटिल हो गए और यहीं से मैच पलट गया।अंत में बेन स्टोक्स ने मोर्चा संभाला और मोईन अली ने अंतिम ओवरों में 12 गेंद में 19 रन की पारी खेलकर दबाव कम कर दिया। हालांकि वो मोहम्मद वसीम की गेंद पर बोल्ड हो गए और अंत में स्टोक्स 52(49) ने लियाम लिविंगस्टोन 1(2) के साथ मिलकर जीत दिला दी।
