क्रिकेट

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, धाकड़ बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 11:19 AM IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को सिडनी में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 राउंड के पहले मुकाबले से पहले तगड़ा झटका लगा है। उंगली की चोट से जूझ रहे धाकड़ ऑलराउंडर डेरिल मिचेल पहले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं है। कप्तान केन विलियमसन ने इस बात की पुष्टि की।

Image

Kane-Williamson

सिडनी: टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 राउंड का आगाज शनिवार को पिछले बार की फाइनलिस्ट और चिरप्रतिद्वंद्वियों ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही खिलाड़ियों की चोटों की वजह से परेशान है। ऐसे में कीवी टीम को भी विश्व कप के पहले मुकाबले से पहले तगड़ा झटका लगा है।

डेरिल मिचेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से हुए बाहर

न्यूजीलैंड के धाकड़ ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो गए हैं। इस बात की पुष्टि शुक्रवार को कीवी कप्तान केन विलियमसन ने की। मिचेल का बाहर होना कीवी टीम के लिए बड़ा झटका है। पिछले साल यूएई में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिचेल मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंच सकी थी।

मिचेल की उंगली में है फ्रैक्चर

डेरिल मिचेल की उंगली में फ्रैक्चर है। वो इस चोट से लंबे समय से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। मिचेल को हाल ही में न्यूजीलैंड में आयोजित त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी टीम में जगह नहीं मिली थी। जिसमें दो अन्य टीमें पाकिस्तान और बांग्लादेश की थी। 31 वर्षीय मिचेल 17 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच का हिस्सा थे। लेकिन उन्हें गेंदबाजी या बल्लेबाज कुछ भी करने का मौका नहीं मिला। विलियमसन ने मिचेल के उपलब्ध नहीं होने की पुष्टि करते हुए कहा, 'डेरिल उपलब्ध नहीं है। मैं उनकी चोट पर नजर रखे हूं। उनके अलावा अन्य खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं।'

जीत के साथ शुरुआती लय हासिल करने की रहेगी कोशिशपिछले साल यूएई में विश्व कप फाइनल में मिली हार के बारे में विलियमसन ने कहा, वो एक शानदार मुकाबला था। फैसला हमारे पक्ष में नहीं गया लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उस मुकाबले में बेहतरीन क्रिकेट खेली थी। कल, टूर्नामेंट के मुख्य दौर का पहला मुकाबला है। सभी टीमें जीत के साथ शुरुआत में ही लय हासिल करना चाहती हैं जो कि अहम है। इसलिए

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article