क्रिकेट

IND vs AFG T20 Series: विश्व कप से पहले आखिरी टी20 सीरीज से बाहर हुआ टीम इंडिया का धाकड़ प्लेयर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 22, 2023, 10:26 PM IST

ृधाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टी20 विश्व कप 2024 से पहले टीम इंडिया की अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने जा रही टी20 सीरीज से चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।

Image

सूर्यकुमार यादव

Photo : AP

मुंबई: हार्दिक पांड्या की गैर मौजूदगी में भारतीय टी20 टीम की ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कमान संभालने वाले सूर्यकुमार यादव के फैन्स के लिए बुरी खबर आई है। टी20 विश्व कप 2024 से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की आखिरी टी20 सीरीज से सूर्यकुमार यादव बाहर हो सकते हैं।

सूर्या की एड़ी में हुआ ग्रेड-2 फ्रैक्चर

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक सूर्यकुमार की एड़ी में गंभीर चोट है। जिसे ठीक होने में सात सप्ताह का वक्त लगेगा। उनकी एड़ी में ग्रेड-2 टियर है। उन्हें ये चोट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के जोहान्सबर्ग में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में लगी थी। उनकी एड़ी फील्डिंग के दौरान मुड़ गई थी।

11 जनवरी से शुरू होगी सीरीज, फरवरी में फिट होंगे सूर्या

रिपोर्ट के मुताबिक अगर सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो सूर्या फरवरी के पहले सप्ताह तक पूरी तरह फिट हो सकते हैं। ऐसे में सूर्या अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैच की घरेलू टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट नहीं हो पाएंगे सूर्या

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सूर्या को चोट से उबरने में थोड़ा वक्त लगेगा। उन्हें रिहैब के लिए एनसीए जाना होगा। ऐसे में निश्चित तौर पर वो अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में जीत के बाद जब सूर्या से चोट के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि मैं पूरी तरह ठीक हूं और अच्छी तरह चल पा रहा हूं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article