क्रिकेट

मैदान के चारों ओर शॉट्स कैसे खेल लेते हैं सूर्यकुमार यादव? Mr.360 डिग्री ने खुद खोला राज

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 26, 2022, 09:03 PM IST

Suryakumar Yadav on his 360 degree shot playing ability: भारतीय क्रिकेट व टी20 विश्व कप क्रिकेट के नए किंग सूर्यकुमार यादव मैदान के चारों ओर अनोखे व अजीबोगरीब शॉट्स के जरिए विरोधी गेंदबाजों को परेशान करते आए हैं। अपनी इस कला व हुनर को लेकर सूर्यकुमार यादव ने खुद दिलचस्प बयान दिया है।

Image

सूर्यकुमार यादव

Photo : Twitter

पिछले कुछ सालों में भारतीय क्रिकेट टीम में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) एक आंधी की तरह आए। खासतौर पर टी20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने पूरी दुनिया को दंग कर दिया। विरोधी टीम के गेंदबाजों को हैरान करने में सबसे अहम भूमिका रही सूर्यकुमार यादव के मैदान में चारों ओर शॉट्स खेलने की अद्भुत प्रतिभा। हर प्रकार के शॉट्स खेलने में माहिर इस खिलाड़ी को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स की तरह मिस्टर.360 डिग्री बुलाया जाने लगा है। अपने इस शॉट खेलने की प्रतिभा के बारे में खुद सूर्या ने क्या कहा, आइए जानते हैं।

सूर्यकुमार यादव से जब इंटरव्यू के दौरान सवाल पूछा गया कि क्या आप हमें अपनी 360 डिग्री तकनीक के बारे में कुछ बता सकते हैं? तो इस पर सूर्या ने कहा, "ये दिलचस्प कहानी है। मेरे स्कूल और कॉलेज के दिनों में मैंने रबड़ की गेंद से काफी क्रिकेट खेली। सीमेंट की कड़ी पिचों पर और बारिश के दिनों में 15 गज की दूरी से की गई गेंद तेजी से आती थी तथा यदि लेग साइड की बाउंड्री 95 गज होती थी तो ऑफ साइड की 25 से 30 गज ही होती थी।"

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए ऑफ साइड की बाउंड्री बचाने के लिए अधिकतर गेंदबाज मेरे शरीर को निशाना बनाकर गेंदबाजी करते थे। ऐसे में मैंने कलाइयों का इस्तेमाल करना, पुल करना और अपर कट लगाना सीखा। मैंने नेट पर कभी इसका अभ्यास नहीं किया।"

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

एक और संन्यासः कोलंबिया के महान फुटबॉलर जेम्स रोड्रिगेज ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहा

एक और संन्यासः कोलंबिया के महान फुटबॉलर जेम्स रोड्रिगेज ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहा

देश के लिए आखिरी बारः लियोनेल मेसी फ्रेंडली मैचों के लिए अर्जेंटीना टीम में शामिल, फैंस के पास महान खिलाड़ी को अलविदा कहने का अंतिम मौका

देश के लिए आखिरी बारः लियोनेल मेसी फ्रेंडली मैचों के लिए अर्जेंटीना टीम में शामिल, फैंस के पास महान खिलाड़ी को अलविदा कहने का अंतिम मौका

ENG vs SL 1st T20I Highlights: हैरी ब्रूक के जोरदार शतक ने श्रीलंका को किया पस्त, इंग्लैंड की श्रीलंका पर लगातार 14वीं टी20 जीत

ENG vs SL 1st T20I Highlights: हैरी ब्रूक के जोरदार शतक ने श्रीलंका को किया पस्त, इंग्लैंड की श्रीलंका पर लगातार 14वीं टी20 जीत

महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने गणपति विसर्जन का दिल छू लेना वाला वीडियो शेयर किया, यहां देखिए

महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने गणपति विसर्जन का दिल छू लेना वाला वीडियो शेयर किया, यहां देखिए

'वे सभी एथलीट हैं, क्रिकेटर नहीं, सभी टीम इंडिया हैं'... एशियन गेम्स से पहले IOA प्रेसिडेंट पीटी उषा बोलीं क्रिकेटरों की व्यवस्था से जुड़ी कोई शिकायत नहीं मिली

'वे सभी एथलीट हैं, क्रिकेटर नहीं, सभी टीम इंडिया हैं'... एशियन गेम्स से पहले IOA प्रेसिडेंट पीटी उषा बोलीं क्रिकेटरों की व्यवस्था से जुड़ी कोई शिकायत नहीं मिली