क्रिकेट

Suryakumar Yadav: रोहित के लिए क्या जज्बाती हुए सूर्या? हार्दिक को कप्तानी मिलने के बाद यूं टूटा दिल!

Suryakumar Yadav social media post viral: भारत के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है इसे लेकर हर तरफ चर्चाएं हो रही है। फैंस इसे रोहित को कप्तानी से हटाए जाने से जोड़ रहे हैं।

Image

सूर्यकुमार यादव (फोटो- Twitter/ipl)

Suryakumar Yadav social media post viral: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) से ठीक पहले मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा बदलाव किया जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल टीम ने शुक्रवार को ऐलान किया कि रोहित शर्मा की जगह अब हार्दिक पांड्या कप्तानी संभालने वाले हैं। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के फैंस काफी निराश नजर आए। कई लोगों ने टीम को अनफॉलो भी कर दिया। वहीं शनिवार को सूर्यकुमार यादव ने एक पोस्ट डाली है जिसे लोग इसी से जोड़ते नजर आ रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के अनुभवी खिलाड़ी हैं वे आईपीएल 2023 में टीम के उप-कप्तान थे और एक मैच में उन्हेंने रोहित की जगह कप्तानी भी की थी। उनका कप्तान रोहित के साथ खास कनेक्शन था। ऐसे में जब रोहित की जगह कोई नया कप्तान बना तो इसके अगले दिन उन्होंने एक्स पर दिल टूटने वाला इमोजी डाला। इसके पीछे आखिर असली वजह क्या है इसका तो पता नहीं चल पाया है। लेकिन फैंस द्वारा ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये रोहित को कप्तानी से हटाए जाने को लेकर ही है। हालांकि कुछ का मानना है कि ये सोशल मीडिया पर उनके और अर्शदीप सिंह के वायरल हो रहे वीडियो को लेकर है।

रोहित ने टीम को दिलाई थी पांच ट्रॉफी

रोहित, जिन्होंने हाल ही में एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में भारत का नेतृत्व किया था, 2013 से फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर रहे थे जब उन्होंने अपनी पांच आईपीएल ट्रॉफी में से पहली जीती थी।रोहित की कप्तानी में अन्य खिताब 2015, 2017, 2019 और 2020 में आए। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 में प्लेऑफ में जगह बनाई थी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article