आईपीएल के 23वें मुकाबले में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस की टीम पहली बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरी। खराब फॉर्म से जूझ रहे है सूर्या ने इस मैच में 25 गेंद पर 43 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। सूर्या की इस पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा और गेंदबाजों ने इस स्कोर को सफलतापूर्व डिफेंड किया और मुंबई को बैक टू बैक जीत दिला दी। सूर्या की कप्तानी में सबकुछ ठीक घटना लेकिन स्लो-ओवर रेट में सूर्या गच्चा खा गए।
सूर्या पर लगा जुर्माना
कोलकाता के खिलाफ मैच में स्लो-ओवर रेट के कारण मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर जुर्माना लगाया गया। यह इस सीजन में मुंबई की तरफ से पहली इस तरह की गलती है और आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत 12 लाख का जुर्माना लगाया गया।
नीतीश राणा पर भी लगा जुर्माना
इसके अलावा इस मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा को भी मुंबई के खिलाफ मैच में आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का दोषी पाया गया, जिसके बाद उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। उन्हें लेवल 1 का दोषी पाया गया। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाज रितिक शौकीन पर भी जुर्माना लगा है। उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। शौकीन को भी लेवन 1 का दोषी पाया गया है। नीतीश राणा और शौकीन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आपको बता दें कि इस पूरे मामले में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होता है।
दरअसल कोलकाता और मुंबई के बीच मैच के 9वें ओवर में जब शौकीन ने नीतीश राणा को आउट किया तो जोश में वह उनके पास गए और कुछ कहा, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी-बहस भी हुई। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
