क्रिकेट

IPL 2024: आईपीएल में मुंबई इंडियंस को नहीं मिलेगी 'आसमानी' शुरुआत, धाकड़ बल्लेबाज का खेलना मुश्किल

Suryakumar Yadav Injury update: आईपीएल की अभी शुरुआत भी नहीं हुई है और इससे पहले ही मुंबई इंडियंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ गई है। दरअसल स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेलने वाले हैं।

Image

सूर्यकुमार यादव (फोटो- IPL/BCCI/X)

Suryakumar Yadav Injury update: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत से पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव गुजरात टाइटंस के खिलाफ नहीं खेलेंगे। क्रिकबज के अनुसार, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने अभी तक स्काई को आईपीएल में भाग लेने के लिए मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में उनका मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले पहले मैच में खेलना लगभग असंभव नजर आ रहा है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार का मंगलवार को फिटनेस टेस्ट हुआ। हालांकि, एनसीए प्रबंधन ने उनकी मंजूरी रोक दी है। इसका मतलब यह है कि सूर्या को अपनी वापसी से पहले और इंतजार करना होगा। सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार सुबह को ही एक क्रिप्टिक पोस्ट डाला था जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था।

कब होगी सू्र्या की वापसी? (when will Suryakumar Yadav return)

सूर्यकुमार यादव पिछले सप्ताह पुनर्वास के लिए एनसीए में शामिल हुए और पूरी तरह फिट होने के लिए उसे कम से कम दो सप्ताह की आवश्यकता हो सकती है। यह देखते हुए कि वह टी20 विश्व कप 2024 में भारत की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, बीसीसीआई उनकी वापसी में जल्दबाजी नहीं कर रहा है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article