क्रिकेट

IPL 2023: धोनी कब तक आईपीएल खेलेंगे, इसको लेकर सुरेश रैना ने दी बड़ी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2023, 03:34 PM IST

IPL 2023 Chennai Super Kings MS Dhoni: आईपीएल के नए सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा। लीग के ओपनिंग मैच में एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से सामना होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Image

सुरेश रैना और एमएस धोनी। (Instagram)

IPL 2023 Chennai Super Kings MS Dhoni: आईपीएल का रोमांच अब जल्द ही शुरू होने वाला है। लीग शुरू होने से पहले हर टीम अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश में है। इस बीच, आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के खेलने को लेकर जानकारी सामने आई है। यह बड़ी जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स से खेल चुके सुरेश रैना ने दी है। आईपीएल के नए सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला 31 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा। लीग के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से सामना होगा।

धोनी का कारवां अभी जारी रहेगा

लीजेंड्स क्रिकेट लीग में खेल रहे सुरेश रैना ने एमएस धोनी के आईपीएल में खेलने को लेकर चौकाने वाली जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एमएस धोनी आईपीएल का मौजूदा सीजन के साथ अलगे साल का भी सीजन खेल सकते हैं। लेकिन यह इस साल के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस साल काफी मजबूत नजर आ रही है। इस साल रुतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स सहित कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं।

धोनी जमकर बहा रहे पसीना

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी सहित अन्य खिलाड़ी खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों से मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। धोनी नेट प्रैक्टिस के दौरान लंबे-लंबे शॉट लगाने के साथ गेंदबाजी में भी हाथ आजमाते हुए नजर आए थे। धोनी का गेंदबाजी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। इसके अलावा टीम के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ भी 360 डिग्री शॉट जमाते हुए नजर आए थे। पिछले सीजन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स का सीजन काफी खराब रहा था। टीम पॉइंट टेबल में नीचे से दूसरे नंबर पर रही थी। सीएसके को कुल 14 मैचें में से सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली थी, जबकि 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। पिछले सीरीज के शुरुआती कुछ मैचों में रवींद्र जडेजा ने भी कप्तानी की थी, लेकिन वे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article