क्रिकेट

अभी ना जाओ छोड़कर, धोनी से सुरेश रैना की ये खास अपील का वीडियो हुआ वायरल

MS DHONI: सीएसके के पूर्व बल्लेबाज सुरैश रैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक गाना गा रहे हैं और धोनी से आईपीएल खेलते रहने की गुजारिश कर रहे हैं।

Image

एमएस धोनी (साभार-IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • सुरेश रैना का धोनी से खास अपील
  • धोनी के लिए गाया अभी न जाओ छोड़कर गाना
  • वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

MS DHONI: एमएस धोनी का आईपीएल से रिटायरमेंट का मुद्दा पिछले कुछ सालों में लगातार बहस का विषय रहा है। पिछले साल के आईपीएल फाइनल के बाद तमाम अफवाहों के बीच सीएसके के पूर्व कप्तान अब तक आईपीएल 2024 के सभी मैचों में शामिल रहे हैं। 42 साल के धोनी इस सीजन मैच के आखिर में कुछ गेंद की बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरते हैं। वह अब तक 11 मैचों में 110 रन बना चुके हैं और उनका उच्चतम स्कोर 37 रन है। लेकिन इन्ही 4-5 गेंद को देखने के लिए फैंस में गजब का उत्साह रहता है।

धोनी से फैंस की खास गुजारिश

धोनी के फैंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयर हो रहा है जिसमें फैंस धोनी के सपोर्ट में एक प्ले कार्ड दिखा रहे हैं, जिसमें लिखा है- "अभी ना जाओ छोड़ कर के दिल अभी भरा नहीं" इस प्लेकार्ड को जब दिखाया जा रहा था तब सीएसके के पूर्व बल्लेबाज, सुरेश रैना कमेंट्री कर रहे थे। फिर क्या था रैना ने यह गाना अपनी आवाज में गुनगुनाया और एमएस धोनी से इशारों में ही आईपीएल का एक और सीजन खेलने की अपील कर दी।

धोनी भारत के सबसे सफल विकेटकीपरों में से एक रहे हैं और उन्हें मैदान पर उनके एक्शन के लिए 'कैप्टन कूल' भी कहा जाता है। कप्तानी छोड़ने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। यही कारण है कि फैंस के साथ-साथ कुछ खिलाड़ी भी धोनी को लेकर इस तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article