क्रिकेट

सुरेश रैना ने टी20 विश्व कप जीत के बाद बीसीसीआई से कर दी विराट रोहित को लेकर बड़ी मांग

सुरेश रैना ने टी20 विश्व कप जीत के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बीसीसीआई से एक बड़ी मांग कर दी है। जानिए मिस्टर आईपीएल के नाम से विख्यात रैना ने क्या कहा?

Image

विराट कोहली और रोहित शर्मा

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • सुरेश रैना ने बीसीसीआई से की बड़ी मांग
  • कहा रिटायर कर देना चाहिए 18 और 45 नंबर की जर्सी
  • आने वाले खिलाड़ियों को लेनी चाहिए इन जर्सी नंबर से प्रेरणा

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन के करीबी अंतर से मात देकर भारतीय तिरंगा लहराया। भारतीय टीम दूसरी बार टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम करने में सफल रही। भारतीय टीम ने जिस अंदाज में हारी बाजी पलटकर खिताब जीता उसे देखने के बाद पूरी दुनिया में उसका डंका बज रहा है। भारतीय टीम का हर जगह गुणगान हो रहा है। स्वदेश वापसी के पास टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में मुंबई में लाखों का हुजूम सड़क और वानखेड़े स्टेडियम में उमड़ आया। हर कोई अपने स्टार खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बेकरार था।

बीसीसीआई को रिटायर करनी चाहिए विराट और रोहित की जर्सी

ऐसे में साल 2007 में भारत की टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली टीम के सदस्य रहे सुरेश रैना ने बीसीसीआई से एक बड़ी मांग कर डाली। रैना ने जियो सिनेमा पर कहा, मैं बीसीसीआई से अनुरोध करता हूं कि जर्सी नंबर 18 और जर्सी नंबर 45 को भी रिटायर कर दे। उन्हें एक खास अवसर पर इन जर्सी नंबरों को रिटायर करने का ऐलान करना चाहिए। नंबर 7 पहले ही रिटायर हो चुका है, उन्हें 18 और 45 के लिए भी ऐसा ही करना चाहिए।'

रैना ने आगे कहा, जो भी व्यक्ति इन जर्सी नंबर को देखता है उसे प्रेरणा मिलनी चाहिए। 18 और 45 नंबर की जर्सी ने भारतीय टीम को कई परिस्थितियों में मैच जिताए हैं। इसलिए जो भी खिलाड़ी टीम में आता है उसे इन नंबरों से प्रेरित होना चाहिए।

नंबर 10 और नंबर 7 जर्सी हो चुकी है रिटायर

बीसीसीआई अनाधिकारिक रूप से सचिन तेंदुलकर की जर्सी नंबर 10 और एमएस धोनी की जर्सी नंबर 7 को रिटायर कर चुका है। हालांकि ऐसा ऐलान उसने कभी किया नहीं लेकिन उन नंबर की जर्सी को रिटायरमेंट के बाद किसी और खिलाड़ी को नहीं दिया गया। सचिन के रिटायरमेंट के बाद शार्दुल ठाकुर अपने डेब्यू मैच में 10 नंबर की जर्सी पहनकर उतरे उसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया और बीसीसीआई की जमकर आलोचना हुई। ऐसे में उसके बाद वो जर्सी नंबर भी किसी और खिलाड़ी को नहीं दिया गया।

वनडे और टेस्ट खेलते रहेंगे रोहित और विराट

रोहित और विराट ने अंतरराष्ट्रीय टी20 से विश्व कप जीतने के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया। दोनों खिलाड़ी फिलहाल वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे। हालांकि रैना के सुझाव पर बीसीसीआई की तरफ से कोई ऐलान नहीं किया गया है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article