क्रिकेट

सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल डेविड पायने को किया रिप्लेस, गेराल्ड कोएत्जी को टीम में किया शामिल

सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल डेविड पायने के स्थान पर गेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शेष मैचों के लिए डेविड पायने के स्थान पर गेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया है।

Image

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोएत्जी को अपने साथ जोड़ा। फोटो- IPL

सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके के खिलाफ मुकाबले से पहले एक बड़ी घोषणा की। फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के चोटिल तेज गेंदबाज डेविड पायने के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। पायने के रिप्लेसमेंट के रूप में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को टीम के साथ जोड़ा गया है। आईपीएल ने मीडिया एडवाइजरी जारी करते हुए इसकी पुष्टि की।

आईपीएल 2026 के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से है। यह मुकाबला ऑरेंज ऑर्मी यानी एसआरएच के होम ग्राउंड हैदराबाद में खेला जाएगा। शाम को खेले जाने वाले इस रोमांचक मुकाबले पहले एक बड़ी घोषणा हुई। हैदराबाद ने कोएत्जी को रिप्लेसमेंट के तौर पर पायने की जगह टीम में शामिल किया।

दो मैच खेलने के बाद चोटिल हुए पायने

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड पायने ने हैदराबाद के लिए 2 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने दो विकेट लिए। इसके बाद उन्हें टखने में चोट लग गई और आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर होना पड़ा। ऐसे में टीम ने पायने का रिप्लेसमेंट तलाश किया और उन्होंने गेराल्ड कोएत्जी मिल गए।

गेराल्ड का अंतरराष्ट्रीय करियर

दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी ने नेशनल टीम के लिए 4 टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी20I मैच खेले हैं। उनके नाम 67 अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं। साथ कोएत्जी को आईपीएल खेलने का भी अनुभव है। वह इससे पहले गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। वह अपनी तेज गेंदबाजी के लिए प्रचलित हैं।

दो टीमें के लिए अब तक खेल चुके हैं आईपीएल

कोएत्जी ने आईपीएल में कुल 14 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके नाम कुल 15 विकेट दर्ज हैं। वह 2 करोड़ रुपये में हैदराबाद के साथ जुड़ेंगे। कोएत्जी के जुड़ने से हैदराबाद की गेंदबाजी लाइन को और मजबूती मिलेगी। साथ ही डेथ ओवर्स में वह टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article