क्रिकेट

Champions Trophy Semi Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतना है सेमीफाइनल तो टीम इंडिया मान ले सुनील गावस्कर की ये 4 सलाह

Champions Trophy Semi Final: चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। भारत के पास 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल का बदला लेने का सुनहरा मौका है, लेकिन यह आसान बिल्कुल नहीं होगा। यही कारण है कि जीत दर्ज करने के लिए टीम इंडिया को अपना बेस्ट देना होगा।

Image

चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल, भारत-ऑस्ट्रेलिया (साभार-X)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला सेमीफाइनल मैच
  • दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
  • सुनील गावस्कर ने दिया टीम इंडिया को जीत का मंत्र

Champions Trophy Semi Final: चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मार्च, मंगलवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया पर दबाव होगा। दुबई की पिच पर पहले से खेल रही टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉकआउट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। आखिरी बार टीम इंडिया ने आईसीसी के नॉकआउट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2011 में हराया था।

2011 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी थी। उसके बाद लगातार उसे हार का सामना करना पड़ा है। आखिरी बार टीम इंडिया का सपना ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में तोड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए हमेशा बाकी टीमों को अपना बेस्ट देना होता है। अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बिना भी ऑस्ट्रेलिया ने इस चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी दमदार उपस्थिति दिखाई है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए एक खास फॉर्मूले के तहत रोहित एंड कंपनी को उतरना होगा।

सुनील गावस्कर ने दी टीम इंडिया को सलाह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस नॉकआउट मुकाबले से पहले द ग्रेट सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को 1-2 नहीं बल्कि चार सलाह दी है। जीत दर्ज करने के लिए टीम इंडिया को इस पर अमल करना होगा।

(1) टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी

सुनील गावस्कर ने एक निजी चैनल पर बोलते हुए टीम इंडिया को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा 'नॉकआउट में आप पहले बल्लेबाजी कर अगर ठीक-ठाक स्कोर लगा देते हैं तो विरोधी टीम को दबाव में ला सकते हैं। आपको बता दें कि अब तक भारत ने इस मैदान पर 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों में उसने जीत दर्ज की है। पहले दो मुकाबले में टीम इंडिया ने चेज करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की थी तो तीसरे और आखिरी मुकाबले में 249 रन को डिफेंड किया था।

(2) टिकने की कोशिश करें रोहित शर्मा

इसके अलावा सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को रुककर खेलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा 'बतौर ओपनर आप केवल 10 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं। आपको ज्यादा देर तक बल्लेबाजी करनी होगी।

(3) प्लेइंग इलेवन में न हो बदलाव

सुनील गावस्कर ने कहा 'टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा जिस तरह न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 4 स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरी थी, वही कॉम्बिनेशन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी रखना चाहिए।

(4) 260-270 रन का स्कोर मैच विनिंग स्कोर

सुनील गावस्कर ने इस मुकाबले से पहले बताया कि 260-270 रन का स्कोर मैच जीतने के लिए काफी होगा। आपको बता दें कि पिछले 25 वनडे मैचों में दुबई की पिच पर किसी भी टीम ने 300 रन का आंकड़ा छूआ है। ऐसे में 260 का स्कोर इस मैदान पर मैच विनिंग स्कोर है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन (India vs Australia Playing XI)

भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन (Australia Playing XI)

जैक फ्रेजर मैकगर्क, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, स्पेंसर जॉनसन।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article