क्रिकेट

IPL 2023: सुनील गावस्कर ने CSK के कप्तान धोनी को लेकर कही बड़ी बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 25, 2023, 06:00 AM IST

Sunil Gavaskar praises MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने आईपीएल 2023 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है और उनकी क्षमताओं को बयां किया है।

Image

सुनील गावस्कर का एम एस धोनी पर बयान

Photo : Twitter

महान पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने दो साल के प्रतिबंध के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार वापसी में खिताबी जीत को याद करते हुए टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की और कहा कि अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने की उनकी क्षमता ही उन्हें सबसे अलग बनाती है।

आईपीएल का आगामी चरण 31 मार्च से शुरू हो रहा है। ‘स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क’ से बात करते हुए गावस्कर ने ‘कैप्टन कूल’ धोनी के आईपीएल करियर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने किस तरह से अपनी टीम के खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाया था।

गावस्कर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जब सीएसके ने वापसी की और ट्रॉफी जीती तो यह शानदार चीज थी क्योंकि टीम दो साल तक एक साथ नहीं थी और वे अलग फ्रेंचाइजी के साथ थे और अचानक उन्होंने फिर वापसी की। यह आपकी नेतृत्व काबिलियत के बारे में बताता है।’’

End of Article