क्रिकेट

अफगानिस्तान के खिलाफ शतक से 21 रन दूर थे गिल, राहुल ने ठोक दिए 20 रन- क्या बोले गावस्कर

Sunil Gavaskar to Shubman Gill: अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में बारिश से प्रभावित पहले वनडे में भारत ने 25 ओवर के इस मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। गावस्कर का मानना है कि बल्लेबाजों ने मुश्किल लक्ष्य को 'बेहद आसान' बना दिया।

Image

शुभमन गिल (BCCI)

Sunil Gavaskar to Shubman Gill: पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में बारिश से प्रभावित पहले वनडे में भारत के टीम-फर्स्ट रवैये की जमकर तारीफ की है। भारत ने 25 ओवर के इस मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। गावस्कर का मानना है कि बल्लेबाजों ने मुश्किल लक्ष्य को 'बेहद आसान' बना दिया।

राहुल ने गिल का शतक छोड़ टीम को दी तरजीह

गावस्कर ने जिओस्टार पर कहा कि केएल राहुल की बल्लेबाजी से साफ पता चलता है कि खिलाड़ी व्यक्तिगत उपलब्धियों के बजाय सामूहिक सफलता पर विश्वास करते हैं। उन्होंने बताया, "जिया उर रहमान ने अपने अंतिम ओवर से पहले तीन ओवरों में सिर्फ 19 रन दिए थे। राहुल ने उस ओवर में 20 रन बना दिए।" दरअसल उस वक्त शुभमन गिल को शतक पूरा करने के लिए 21 रन की जरूरत थी और टीम को जीत के लिए लगभग 30 रन चाहिए थे। ऐसे में राहुल ने खुद मोर्चा संभाला और बड़े शॉट खेलकर मैच जल्दी खत्म कर दिया। गिल शतक से चूक गए, पर टीम जीत गई।

'23वें ओवर में मैच खत्म करना बताता है क्लास'

गावस्कर ने कहा, "इससे पता चलता है कि खिलाड़ी व्यक्तिगत उपलब्धियों की बजाय टीम को अधिक महत्व देते हैं। यह इससे जुड़ा है कि प्रत्येक खिलाड़ी टीम के लिए क्या कर सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "23वें ओवर में मैच जीतने से पता चलता है कि कितनी अच्छी तरह से लक्ष्य का पीछा किया गया। यह आसान लक्ष्य नहीं था लेकिन उन्होंने इसे आसान बना दिया क्योंकि उन्होंने टीम को प्राथमिकता दी।"

बारिश ने बदला गेम, भारत ने दिखाई क्लास

बारिश के कारण मैच 25-25 ओवर का कर दिया गया था। अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। लेकिन राहुल और गिल की साझेदारी ने प्रेशर ही नहीं बनने दिया। राहुल का इरादा साफ था - टीम की जीत पहले, बाकी सब बाद में। गावस्कर के मुताबिक यही माइंडसेट बड़ी टीमों की पहचान है। जब खिलाड़ी माइलस्टोन के पीछे न भागकर टीम के लिए खेलते हैं, तभी ट्रॉफियां आती हैं। धर्मशाला में टीम इंडिया ने यही करके दिखाया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article