क्रिकेट

सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से की बड़ी मांग, कहा-रणजी में भी लागू हो टेस्ट वाली स्कीम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 17, 2024, 05:52 PM IST

सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से टेस्ट क्रिकेट की तरह रणजी ट्रॉफी में भी इन्सेन्टिव स्कीम लागू करने का अनुरोध किया है। जानिए गावस्कर ने ऐसा क्यों किया?

Image

सुनील गावस्कर

मुंबई: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई के सामने एक बड़ी मांग रख दी है। गावस्कर की मांग को बीसीसीआई द्वारा घरेलू क्रिकेट को अहमियत देने के प्रयासों का अगला कदम माना जा सकता है। खासकर रेड बॉल क्रिकेट को बचाए रखने और उसे और बेहतर करने की दिशा में गावस्कर की मांग मील का पत्थर साबित हो सकती है।

बीसीसीआई ने हाल ही में भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के धर्मशाला में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट के प्रोत्साहन के लिए एक इन्सेन्टिव स्कीम लॉन्च की। उस स्कीम के मुताबिक खिलाड़ियों को ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के एवज में मैच फीस और सालाना कॉन्ट्रैक्ट से इतर मोटा इन्सेन्टिव दिए जाने का प्रावधान है।

रणजी में भी लागू हो टेस्ट जैसी इन्सेन्टिव स्कीम

सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों से भी टेस्ट क्रिकेट जैसी इन्सेन्टिव स्कीम लागू करने की मांग कर दी है। गावस्कर ने टेस्ट इन्सेन्टिव स्कीम की तारीफ करते हुए कहा, यह टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले प्लेयर्स के लिए बीसीसीआई द्वारा उठाया गया शानदार कदम है। लेकिन मैं बीसीसीआई से अनुरोध करूंगा कि ऐसी ही स्कीम रणजी ट्रॉफी में लागू करे जो टेस्ट क्रिकेट के लिए खिलाड़ी मुहैया कराती है। उसकी ध्यान रखना भी जरूरी है।

मैचों की संख्या के आधार पर तय है मैच फीस

गावस्कर ने आगे कहा, अगर रणजी ट्रॉफी की मैच फीस दुगनी या तिगुनी कर दी जाए तो और अधिक खिलाड़ी रणजी खेलने लगेंगे। खिलाड़ी स्लैब सिस्टम में खेलना चाहते हैं। अगर आप 10 प्रथम श्रेणी मैच खेलते हैं तो आपको ज्यादा फीस मिलेगी। ऐसे में मैं बीसीसीआई से अनुरोध करूंगा कि इस पहलू पर भी वो ध्यान दे।

घरेलू क्रिकेट में फिलहाल मिलती है इनती मैच फीस

वर्तमान में रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले प्लेयर्स को 2 लाख रुपये प्रतिमैच मिलते हैं। जो टीम फाइनल में पहुंचती है उसके खिलाड़ियों को अधिकतम 10 मैच खेलने को मिलते हैं। ऐसा करके खिलाड़ी एक सीजन में अधिकतम 20 लाख रुपये मैच फीस के रूप में कमा सकता है। विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मैच फीस 50 हजार और 17, 500 रुपये प्रतिमैच मिलते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article