देश

Sonam Wangchuk: 'मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं, मुझे जंतर-मंतर जाने दें', सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को लिखी चिट्ठी

संसद मार्च के बीच अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर कुछ समय के लिए अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति मांगी है। उन्होंने पत्र में कहा कि उनकी तबीयत अब सामान्य है और स्वास्थ्य संबंधी सभी पैरामीटर ठीक हैं, इसलिए उन्हें 'संसद चलो' मार्च में शामिल होने की इजाजत दी जाए।

Image

Sonam Wangchuk: संसद मार्च में जाने की मांगी इजाजत, दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार। PTI

Photo : PTI

Sonam Wangchuk: कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के बीच सोनम वांगचुक ने अपनी सेहत की जानकारी दी है। अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने सोमवार को सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) को पत्र लिखकर संसद मार्च में शामिल होने के लिए अस्थायी रूप से अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति मांगी।

अपने चिट्ठी में वांगचुक ने कहा कि वह आज खुद को पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और उनके सभी स्वास्थ्य मानक भी सामान्य हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से अनुरोध किया कि उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल छोड़ने की अनुमति दी जाए ताकि वह 'संसद चलो' (Sansad Chalo) मार्च में हिस्सा ले सकें। पत्र में उन्होंने लिखा, "मैं आज बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं और मेरे स्वास्थ्य संबंधी सभी पैरामीटर सामान्य हैं। इसलिए आपसे अनुरोध है कि मुझे अस्थायी रूप से अस्पताल छोड़ने की अनुमति दी जाए, ताकि मैं आज सुबह संसद मार्च मे शामिल हो सकूं। इसके लिए मैं आपका आभारी रहूंगा।"

जंतर-मंतर ले जाने वाली याचिका पर सुनवाई करने से कोर्ट का इनकार

वहीं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से सफदरजंग अस्पताल ले जाने को अवैध घोषित करने की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) पर दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि इस मामले में ऐसी कोई अत्यावश्यक स्थिति नहीं है, जिसके कारण तुरंत सुनवाई की जाए। यह जनहित याचिका दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मेंशन की गई थी। याचिकाकर्ता ने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की, लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया।

कोर्ट ने क्या कहा?

मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने स्पष्ट किया कि मामले में तत्काल सुनवाई की आवश्यकता नहीं है। अदालत ने कहा कि इस याचिका पर बुधवार को नियमित रूप से सुनवाई की जाएगी। याचिका में मांग की गई है कि सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल से सफदरजंग अस्पताल ले जाने की कार्रवाई को अवैध घोषित किया जाए। फिलहाल हाईकोर्ट ने मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं की है और सुनवाई बुधवार के लिए निर्धारित कर दी है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article