स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2026 All Award Winner's List: स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन, जानिए किसने जीता कौन सा अवॉर्ड

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के खिलाफ स्पेन की दूसरी खिताबी जीत के साथ जानिए किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवार्ड? ये है पूरी लिस्ट।

Image

फीफा वर्ल्ड कप 2026 अवॉर्ड विनर्स लिस्ट

Photo : AP

न्यूयॉर्क: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का अंत रविवार को न्यूयॉर्क में स्पेन की अर्जेंटीना के खिलाफ 1-0 के अंतर से जीत के साथ हो गया। एक्स्ट्राटाइम तक गए फाइनल मुकाबले का एकलौता गोल फेरान टॉरेस ने 106वें मिनट में किया। स्पेन की डिफेंस की दीवार को भेदने में अर्जेंटीना के खिलाड़ी नाकाम रहे। स्पेन ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और अर्जेंटीना को गोल करने के मौके नहीं दिए। मेसी अपना जादू फाइनल मुकाबले में नहीं दिखा सके। उनका लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूट गया। स्पेन की दूसरी खिताबी जीत के साथ जानिए किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवार्ड? ये है पूरी लिस्ट।

यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट-पाओ कुबारसी(स्पेन)

स्पेन के 19 वर्षीय खिलाड़ी पाओ कुबारसी को फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया। स्पेन के लिए सेंटर-बैक के रूप में खेलने वाले कुबारसी की गिनती मौजूदा दौर के सबसे बेहतरीन युवा डिफेंडरों में होती है। उन्होंने फीफा विश्व कप 2026 में स्पेन की डिफेंस लाइन को अभेद दीवार बनाने में अहम भूमिका अदा की। इसीलिए यमाल की मौजूदगी में भी उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया।

Pau Cubarsi

पाउ कुबारसी -बेस्ट यंग प्लेयर

गोल्डन ग्लव अवॉर्ड-उनाई सिमोन(स्पेन)

स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया और उन्हें टीम की खिताबी जीत के बाद गोल्डन ग्लव अवार्ड से नवाजा गया। स्पेन की टीम के खिलाफ पूरे टूर्नामेंट में केवल एक गोल हुआ। सिमोन ने विरोधी टीमों को गोल पोस्ट को भेदना तकरीबन नामुमकिन कर दिया।

unai Simon

गोल्डन ग्लव अवार्ड विजेता उनई सिमोन

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट-गोल्डन बॉल अवॉर्ड-रोड्री

स्पेन को दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान और मिडफील्डर रोड्री को फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इसके लिए उन्हें गोल्डन बॉल के अवार्ड से नवाजा गया। रोड्री ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और 811 पास दिए जिसमें से 756 कामयाब रहे। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम की मिडफील्ड को संभाला और खेल की लय को नियंत्रित किया।

Rodri

गोल्डन बॉल अवार्ड विनर रोड्री

गोल्डन बूट अवॉर्ड-कीलियन एम्बाप्पे

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी फ्रांस के कप्तान कीलियन एम्बाप्पे रहे। कांस्य पदक मैच में इंग्लैंड खिलाफ दो गोल करके एम्बाप्पे अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला सके लेकिन उन्होंने लगातार दूसरी बार गोल्डन बूट का अवार्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 8 मैच में कुल 10 गोल किए और 4 असिस्ट किए। मेसी इस सूची में 8 गोल और 4 अस्सिट के साथ दूसरे पायदान पर रहे।

Ferran Torres

फेरान टॉरेस (फोटो क्रेडिट FIFA World Cup X)

फेरान टॉरेस-फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच:

स्पेन के लिए अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल में एकलौता और निर्णायक गोल दागने वाले फेरान टोरस को खिताबी मुकाबले का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Neherlands Football Team

नीदरलैंड फुटबॉल टीम

फेयर प्ले अवॉर्ड-नीदरलैंड

नीदरलैंड की टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फेयर प्ले अवॉर्ड दिया गया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article