क्रिकेट

Video: 'अगर शोर नहीं होगा तो मजा भी नहीं आएगा', रोहित शर्मा ने अपने अंदाज में दिया सवाल करने वालों को करारा जवाब

इंग्लैंड दौरे पर गए रोहित शर्मा को लेकर एक समय ऐसा आया जब यह खबर आई कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। हालांकि, हुआ इसके उलट। उन्होंने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शतकीय पारी खेल आलोचना करने वालों को अपने बल्ले से करारा जवाब दिया। वहीं, सीरीज खत्म होने के बाद रोहित ने कहा कि अगर शोर नहीं होगा तो मजा भी नहीं आएगा।

Image

रोहित शर्मा ने शोर मचाने वालों को दिया करारा जवाब। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लॉर्ड्स में शतकीय पारी खेल, पहले बल्ले से रोहित ने जवाब दिया। इसके बाद हिटमैन ने अपने खास अंदाज में बयान देकर आलोचकों के मुंह पर करारा तमाचा मारा। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद शतकवीर रोहित शर्मा ने कहा कि अगर शोर नहीं होगा तो मजा भी नहां आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनका काम मैदान के अंदर है और निंदा करने वालों का काम मैदान के बाहर है।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रोहित शर्मा ने कई सवालों के जवाब दिए। हालांकि, सबसे खास सवाल रहा कि उनकी फॉर्म को लेकर उठे सवाल और हाल ही में आई संन्यास की खबरें। इस पर रोहित ने अपने स्टाइल में जब देकर आलोचकों का मुंह ही बंद कर दिया।

'मजा भी नहीं आएगा'

रोहित ने कहा, मेरा काम खेलना और देश का प्रतिनिधित्व करना है। जब से मैंने डेब्यू किया है, तब से शोर-शराबा होता रहा है और जब तक मैं खेलता रहूंगा, तब तक यह होता रहेगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता; मायने यह रखता है कि मैं मैदान पर कैसा खेलता हूं। मेरा ध्यान टीम के लिए योगदान देने पर है, बस यही मेरा फोकस है। शोर-शराबे को होने दें, अगर शोर नहीं होगा तो मजा भी नहीं आएगा; मेरा काम मैदान के अंदर है और उनका काम बाहर है।

सीखने की बात दोहराई

रोहित ने सीरीज में मिली 2-1 की हार पर दुख जताया। उन्होंने तीसरे वनडे में 27 रन से मिली हार पर कहा, रिजल्ट से दुख हो रहा है, क्योंकि हमने अच्छा क्रिकेट खेला। बर्मिंघम में हमने अच्छा खेला और कर्डिफ में हमें बल्लेबाजी में निराश हाथ लगी। हम बोर्ड पर अच्छा स्कोर नहीं लगा सके। लॉर्ड्स में हमारे सामने एक बड़ा टारगेट था। हमने बल्लेबाजी में हर संभव कोशिश की, लेकिन हम 20-25 रन पीछे रह गए। हमें इससे सीखने की जरूरत है और खिलाड़ियों को ऐसी परिस्थितियों में खेलने का मौका देना चाहिए, जिससे वो आगे बेहतर कर सकें।

लॉर्ड्स में खेली 138 रन की पारी

इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को टी20 और वनडे सीरीज में शिकस्त मिली। श्रेयस की कप्तानी में टीम इंडिया को 4-0 से हार मिली। वहीं, वनडे सीरीज में शुभमन गिल को 2-1 से मात मिली। भारत ने पहला वनडे मैच जीतकर वापसी की उम्मीद जगाई थी। हालांकि, दूसरे और तीसरे वनडे में टीम हार गई। तीसरे वनडे मैच में रोहित ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 138 रन की उम्दा पारी खेली। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article