स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा की फॉर्म पर सवाल उठाने वालों को हिटमैन ने अपने अंदाज में जवाब दिया। रिटायर्मेंट के दावों के बीच रोहित ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर आखिरी वनडे में शतक लगाकर रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। रोहित लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। वहीं, शर्मा ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। रोहित 39 या उससे ज्यादा की उम्र में शतक जड़ने वाले छठे खिलाड़ी बने।
इंग्लैंड और इंडिया के बीच खेली गई तीन मैच की वनडे सीरीज के आखिरी वनडे से पहले एक खबर आई कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। वहीं, उनके खराब फॉर्म की भी आलोचना हो रही थी। रोहित शांत रहे, लेकिन जब लॉर्ड्स में लक्ष्य का पीछा करने उतरे तो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दमदार शतक जड़ा।
इंग्लैंड ने जड़ा 8वां शतक
रोहित ने 110 गेंद पर 125.45 की स्ट्राइक रेट से 17 चौके और 5 छक्कों की मदद से कुल 138 रन बनाए। यह वनडे क्रिकेट में लॉर्ड्स के मैदान पर किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया पहला शतक रहा। रोहित शर्मा इंग्लैंड की धरती पर अलग-अलग वेन्यू पर 8 शतक बनाने दुनिया के पहले विजिटिंग बल्लेबाज बने।
इंग्लैंड में रोहित के शतक
- एजबेस्टन- 123 रन नाबाद बनाम बांग्लादेश (2017)
- ट्रेंट ब्रिज- 137 रन नाबाद बनाम इंग्लैंड (2018)
- साउथहैंपटन- 122 रन नाबाद बनाम साउथ अफ्रीका (2019)
- ओल्ड ट्रैफर्ड- 140 रन बनाम पाकिस्तान (2019)
- एजबेस्टन- 102 रन बनाम इंग्लैंड (2019)
- एजबेस्टन- 104 रन बनाम बांग्लादेश (2019)
- हेडिंग्ले- 103 रन बनाम श्रीलंका (2019)
- लॉर्ड्स- 138 रन बनाम इंग्लैंड (2026)
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे शतक
- 10 - जो रूट (93 पारी)
- 8 - रोहित शर्मा (30 पारी)
- 8 - मार्कस ट्रेस्कोथिक (60 पारी)
- 7 - जॉनी बेयरस्टो (58 पारी)
- 6 - इयोन मोर्गन (111 पारी)
- 6 - जेसन रॉय (59 पारी)
इंग्लैंड में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा वनडे शतक
- 6 - रोहित शर्मा (17 पारियां)
- 6 - जो रूट (44पारी)
वनडे में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
- 43 साल 162 दिन - खुर्रम खान बनाम अफगानिस्तान, 2014
- 39 साल 212 दिन - सनथ जयसूर्या बनाम भारत, 2009
- 39 साल 159 दिन - क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, 2019
- 39 साल 152 दिन - क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, 2019
- 39 साल 111 दिन - एड जॉयस बनाम यूएई, 2018
- 39 साल 80 दिन - रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड, 2026
SENA देशों में वनडे में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज
- 100* - रोहित शर्मा (89 पारियां)
- 92 - क्रिस गेल (87)
- 89 - सनथ जयसूर्या (127)
- 83 - शाहिद अफरीदी (98)
- 59 - विव रिचर्ड्स (98)
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक (वनडे और टेस्ट)
- रोहित शर्मा - 46*
- सचिन तेंदुलकर - 45
11 पारियों के बाद आया शतक
रोहित शर्मा ने वनडे करियर का 34वां शतक केवल 84 गेंद में जड़ा। उन्होंने इस दौरान 11 चौके और 4 छक्के जड़े। रोहित शर्मा का यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि यह 11 पारी के बाद आया है। इससे पहले रोहित ने साल 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी के मैदान में अपना आखिरी शतक जड़ा था। उस मुकाबले में उन्होंने 125 रन की पारी खेली थी।
