Sunil Gavaskar Opening Partner Sudhir Naik : भारत के पूर्व क्रिकेटर सुधीर नाइक इन दिनों जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। 1974 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले सुधीर नाइक पिछले कुछ दिनों मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है। 78 साल के सुधीर भारत के लिए तीन टेस्ट और दो वनडे मैच खेल चुके हैं।
डेब्यू में थे यह दिग्गज खिलाड़ी पार्टनर
पूर्व क्रिकेटर सुधीर नाइक ने 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर में डेब्यू किया था। इस मुकाबले में उन्होंने भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कार के साथ ओपनिंग की थी। हालांकि वे इस मुकाबले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। सुधीर नाइक ने 19 गेंदों का सामना किया था और महज 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। इस मुकाबले में सुनील गावस्कर बिना खाता खोले वापस लौट गए थे। हालांकि दूसरी पारी में सुधीर नाइक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 165 गेंदों के साथ 9 चौकों की मदद से 77 रन बनाए थे। इस टेस्ट मुकाबले में भारत को इंग्लैंड ने पारी और 78 रन से हराया था।
सुधीर ने तैयार किए कई खिलाड़ी
भारत के लिए खेलने वाले सुधीर नाइक रणजी ट्रॉफी में बॉम्बे (मुंबई) टीम की कप्तानी कर चुके हैं। इसके अलावा ने नेशनल क्रिकेट क्लब में कोच के रूप में भी सक्रिय रहे हैं। जिनके ट्रेनिंग में भारत के लिए जहीर खान और वसीम जाफर जैसे स्टार क्रिकेटर और राजेश पवार, राजू सुतार जैसे कई खिलाड़ी दिए हैं, जो मुंबई के अतीत और वर्तमान खिलाड़ी हैं।
