क्रिकेट

शुभदीप घोष बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, इनके बारे में जानिए

Subhadeep Ghosh Appointed As Fielding Coach Of Team India: शुभदीप घोष ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच के तौर पर टी दिलीप की जगह ली है। 57 वर्षीय घोष इससे पहले दो साल तक भारतीय महिला टीम के फील्डिंग कोच रह चुके हैं। आइए जानते हैं कौन हैं शुभदीप घोष।

Image

शुभदीप घोष बने भारतीय टीम के नए फील्डिंग कोच (X/ACA)

श्रीलंका के आगामी दो-टेस्ट दौरे से पहले शुभदीप घोष ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच के तौर पर टी दिलीप की जगह ली है। 57 वर्षीय घोष इससे पहले दो साल तक भारतीय महिला टीम के फील्डिंग कोच रह चुके हैं। इस दौरान वे 2022 महिला वनडे वर्ल्ड कप और 2023 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे। घोष ने इंडिया ए के साथ भी काम किया है और असम की सीनियर पुरुष टीम के हेड कोच भी रहे हैं।

एक खिलाड़ी के तौर पर, घोष दाएं हाथ के बल्लेबाज थे और उन्होंने असम और रेलवे का प्रतिनिधित्व किया था। अपने घरेलू करियर के दौरान उन्होंने 17 फर्स्ट-क्लास मैच और 17 लिस्ट ए मैच खेले। भारत श्रीलंका के खिलाफ अपनी दो-टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त को गाले में करेगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त को कोलंबो के SSC में खेला जाएगा।

सीरीज शुरू होने से पहले, भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेलेगी। टी दिलीप 2021 से लेकर 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के खत्म होने तक भारतीय पुरुष टीम के फील्डिंग कोच रहे।

वे 2025 में यूके के टेस्ट दौरे के दौरान एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर दूसरी बार इस भूमिका में लौटे थे, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद उन्हें आगे नहीं रखा गया। इस बीच, इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे के बाद भारतीय पुरुष टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अब वे कोलकाता नाइट राइडर्स के 'हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी' के तौर पर जुड़ गए हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को लेकर भी अटकलें लगातार जारी हैं। खबरों के मुताबिक बीसीसीआई उनके कोचिंग कार्यकाल की समीक्षा कर रहा है। गंभीर का कोचिंग अनुबंध 2027 में खत्म होगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article