क्रिकेट

Sri Lanka Squad Update: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए श्रीलंका के कप्तान, जानें किस खिलाड़ी ने किया रिप्लेस

Sri Lanka Squad Update: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी व्हाइट बॉल सीरीज से पहले श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है। इस दौरे से पहले श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस बाहर हो गए हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज बिनुरा भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

Image

श्रीलंका स्क्वॉड (साभार-X)

Sri Lanka Squad Update: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान कुसल मेंडिस चोट के कारण पूरे टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। मेंडिस के अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडीज भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। श्रीलंका क्रिकेट की ओर से जारी बयान में इस बात की जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि दोनों खिलाड़ी अभी इंजरी से लौटने के लिए रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और अभी इसमें और वक्त लग सकता है। उन्हें यह चोट श्रीलंका प्रीमियर लीग के दौरान लगी थी। बिनुरा को पीठ में समस्या थी जबकि मेंडिस हैमस्ट्रींग की चोट के कारण बाहर चल रहे हैं।

कुसल का जाना टीम के लिए इसलिए भी बड़ास झटका है, क्योंकि उनके जाने से एक बल्लेबाज के साथ-साथ उसने अपना लीडर भी खो दिया। इस दौरे से पहले मेंडिस को व्हाइट बॉल टीम का कप्तान बनाया गया था। पवन रत्नायके और दिलशान मदुशंका को इन दोनों खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हालांकि, वनडे टीम में अब भी कुसल मेंडिस का नाम शामिल है। टी20 सीरीज में चरिथ असलांका टीम की कमान संभालेंगे।

श्रीलंका-इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच - 15 सितंबर, साउथैम्प्टन

दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच - 17 सितंबर, कार्डिफ

तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच - 19 सितंबर, मैनचेस्टर

पहला वनडे - 22 सितंबर, चेस्टर-ले-स्ट्रीट

दूसरा वनडे - 24 सितंबर, लीड्स

तीसरा वनडे - 27 सितंबर, द ओवल

श्रीलंका अपडेटेड स्क्वॉड- चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, लाहिरू उदारा, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालगे, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, थारिंडु रथनायके, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा, दिलशान मदुशंका।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article