क्रिकेट

अभिषेक शर्मा के बर्थडे पर युवराज सिंह ने शेयर किया अनोखा Video, कान पकड़कर उठक-बैठक करते दिखे

Abhishek Sharma Birthday: युवराज सिंह द्वारा शेयर किए गए ​​रील में देखा जा सकता है कि युवराज सिंह खराब शॉट खेलने की सजा के तौर पर अभिषेक शर्मा से उठक-बैठक करवा रहे हैं। वहीं अभिषेक शर्मा भी कान पकड़कर उठक-बैठक करते नजर आ रहे हैं।

Image

अभिषेक शर्मा का बर्थडे (फोटो साभार- yuvisofficial)

Abhishek Sharma Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आज यानि 4 सितंबर को 26 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। भारत के पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर वर्तमान क्रिकेटर तक उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। इसमें सबसे खास है उनके गुरु युवराज सिंह का पोस्ट और बधाई। युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिषेक शर्मा के साथ कई तस्वीरें और एक फनी रील शेयर की।

अभिषेक शर्मा का 26वां जन्मदिन

युवराज सिंह द्वारा शेयर किए गए रील में देखा जा सकता है कि युवराज सिंह खराब शॉट खेलने की सजा के तौर पर अभिषेक शर्मा से उठक-बैठक करवा रहे हैं। वहीं अभिषेक शर्मा भी कान पकड़कर उठक-बैठक करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही यह वादा भी कर रहे हैं कि वह आगे से ऐसी लापरवाही नहीं करेंगे। फैंस को दोनों का यह मस्ती भरा अंदाज काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। देखें वीडियो-

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को दी बधाई

इस पोस्ट के साथ युवराज सिंह ने कैप्शन में लिखा कि उन्हें गर्व है कि अभिषेक शर्मा एक शानदार इंसान और लीडर बनकर उभरा है। उन्होंने लिखा, "तुम अपनी नाकामियों से सीखते हो और हर बार और कड़ी मेहनत करते हो, यही तुम्हारी सबसे बड़ी खूबी है।" युवराज सिंह ने आने वाले साल के लिए उन्हें ढेरों रन और शतकों की शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि युवराज सिंह और अभिषेक शर्मा का रिश्ता काफी पुराना है। दोनों ही पंजाब से आते हैं और दोनों खिलाड़ियों में गुरु-शिष्य जैसा बॉन्ड है। युवराज सिंह ने हमेशा अभिषेक शर्मा को मेंटर किया है।

भारत के सबसे आक्रामक ओपनर

अभिषेक शर्मा आज भारत के सबसे आक्रामक टी20 ओपनर बन चुके हैं। वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी के साथ-साथ लेफ्ट आर्म स्पिन भी करते हैं और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। अभिषेक शर्मा के नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने मात्र 54 गेंदों में 135 रन बनाकर किसी भी भारतीय द्वारा टी20I का सबसे बड़े निजी स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं आईपीएल 2026 में पंजाब के खिलाफ उनकी 55 गेंदों में खेली गई 141 रन की पारी किसी भी भारतीय द्वारा दूसरी सबसे बड़ी आईपीएल पारी है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article