क्रिकेट

IND vs SL: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, धाकड़ बल्लेबाज को मिली कमान

Sri Lanka T20i Squad against India: भारतीय क्रिकेट टीम की तरह श्रीलंका क्रिकेट टीम भी टी20 सीरीज में नए कप्तान के साथ उतरने वाली है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज चरिथ असलंका को नया कप्तान बनाया है। टीम के साथ इस दौरे पर अंतरिम मुख्य कोच के रूप में सनथ जयसूर्या भी जुड़ेंगे।

Image

श्रीलंका क्रिकेट टीम (फोटो- PTI)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत के खिलाफ सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान
  • चरिथ असलंका को मिली कमान
  • हसरंगा भी टीम में शामिल

Sri Lanka T20i Squad against India: श्रीलंका ने 27 से 30 जुलाई तक पल्लेकेले में सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। श्रीलंका ने इस सीरीज के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज चरिथ असलंका को अपना कप्तान बनाया है। असलंका ने वानिन्दु हसरंगा की जगह ली है, जिन्होंने जून में यूएसए और वेस्टइंडीज में हुए टी20 विश्व कप से श्रीलंका के जल्दी बाहर होने के बाद पद छोड़ दिया था।

श्रीलंका की तरह ही भारत ने भी विश्व कप जीत के बाद रोहित शर्मा के टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को नया टी20 कप्तान नियुक्त किया है। गौतम गंभीर सीनियर राष्ट्रीय टीम के नए मुख्य कोच के रूप में टीम के साथ गए हैं, वहीं सनथ जयसूर्या को आगामी सीरीज के लिए श्रीलंका का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

भारत बनाम श्रीलंका टी20ई शेड्यूल (IND vs SL T20i Schedule)

27 जुलाई - पहला टी20 (पल्लेकेले)

28 जुलाई - दूसरा टी20 (पल्लेकेले)

30 जुलाई - तीसरा टी20 (पल्लेकेले)

भारत के खिलाफ टी20ई सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांदीमल, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदू हसरंगा, दुनीथ वेलालगे, महेश थीक्षाना, चामिंडू विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुशमंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टी20ई टीम

टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article