क्रिकेट

वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन पर भड़़के मुख्य चयनकर्ता, लगाया बड़ा आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 10, 2023, 02:21 PM IST

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम कई अन्य मसलों को लेकर विवादों में भी रही है। चाहे वह एंजेलो मैथ्यूज का टाइम आउट होना हो या फिर वहां के एमपी का आईसीसी पर आरोप लगाना।

Image

भारत बनाम श्रीलंका (साभार-AP)

वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी श्रीलंका के खराब प्रदर्शन को लेकर मुख्य चनकर्ता ने बड़ा आरोप लगाया है। मुख्य चयनकर्ता प्रमोदया विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के पीछे बाहरी साजिश का हाथ बताया। न्यजीलैंड के खिलाफ एक तरफा मुकाबला हारने के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम शुक्रवार की सुबह भारत से लौट आई। बेंगलुरू में खेले गए ग्रुप के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया।

खराब प्रदर्शन के कारणों के बारे में पूछे जाने पर विक्रमसिंघे ने कहा,‘‘ मुझे दो दिन का समय दीजिये। फिर सब कुछ बता दूंगा। यह बाहरी साजिश का परिणाम है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ मैं बहुत दुखी हूं। मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं।’’

श्रीलंकाई टीम विश्व कप में नौ में से दो मैच ही जीत सकी जो उसका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। भारत के खिलाफ तो टीम 55 रन पर आउट हो गई थी। इसके बाद खेलमंत्री ने पूरी संचालन ईकाई को बर्खास्त कर दिया लेकिन अदालत में अपील के बाद उसे बहाल किया गया। बृहस्पतिवार को सरकार और विपक्ष ने संसद में संयुक्त प्रस्ताव रखकर श्रीलंका क्रिकेट प्रबंधन के इस्तीफे की मांग की।

टाईम आउट को लेकर विवाद

इसके अलावा यह टीम कई अन्य कारणों से विवादों में भी रही। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में एंजेलो मैथ्यूज टाईम आउट हो गए थे। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस तरह से आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। जिसके बाद खेल भावना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। श्रीलंका के एमपी ने भी अपनी टीम पर कई बड़े आरोप लगाए थे और आईसीसी पर बीसीसीआई के दबाव में काम करने का आरोप लगाया था।
End of Article