क्रिकेट

SRH vs RR Match Live Streaming: आज होगी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की टक्कर, कब और कहां देखें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

SRH vs RR Match Live Streaming: आईपीएल में आज का मुकाबला जोरदार होने वाला है। आज के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ट्रेविस हेड जैसे विस्फोटक बल्लेबाज एक्शन में होंगे। अगर आप इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

हैदराबाद बनाम राजस्थान मैच लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

SRH vs RR Match Live Streaming: आईपीएल का 21वां मुकाबला जोरदार होने वाला है। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दो बैटिंग पॉवर हाउस सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने होगी। राजस्थान इस सीजन की सबसे सफल और अजेय टीम है। 4 मैच में 4 मुकाबला जीतकर रॉयल्स फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। दूसरी तरफ अच्छी बल्लेबाजी करने के बावजूद हैदराबाद की टीम उसे जीत में नहीं बदल पा रही है। हैदराबाद का यह 5वां मुकाबला होगा, लेकिन अब तक केवल 1 मैच में उसे जीत हासिल हुई है।

वैभव का तूफान बनाम अभिषेक की आंधी

फैंस के लिए यह मुकाबला किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला, क्योंकि एक तरफ उन्हें वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिलेगी तो सामने की टीम में अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं तो किसी भी गेंदबाज को अपना निशाना आसानी से बना सकते हैं। फिलहाल इस टक्कर में वैभव 200 रन बनाकर बाजी मार चुके हैं। अभिषेक की कोशिश होगी कि वैभव से आगे निकला जाए और इस क्रम में फैंस का एंटरटेन होना तय है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे मैच से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जान लें।

कब होगा आईपीएल 2026 में राजस्थान और हैदराबाद का मैच (SRH vs RR Match Date)

राजस्थान और हैदराबाद का मैच 13 अप्रैल को यानी सोमवार को होगा।

कहां होगा आईपीएल 2026 में राजस्थान और हैदराबाद का मैच (SRH vs RR Match Venue)

राजस्थान और हैदराबाद के बीच आज का मैच राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा आईपीएल 2026 में राजस्थान और हैदराबाद का मैच (SRH vs RR Match Timing)

राजस्थान और हैदराबाद के बीच आज का मैच भारतीय समयनुसार 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें आईपीएल 2026 में राजस्थान और हैदराबाद का मैच (SRH vs RR Match On Tv)

राजस्थान और हैदराबाद के बीच आज का मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें आईपीएल 2026 में राजस्थान और हैदराबाद मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (SRH vs RR Match Live Streaming)

राजस्थान और हैदराबाद के बीच मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article