क्रिकेट

Today New Chandigarh Weather Report: भीषण गर्मी में होगी छक्कों की बारिश! कैसा रहेगा न्यू चंडीगढ़ के मौसम का हाल

SRH vs RR Weather Report: आईपीएल 2026 में क्वालीफायर-1 के बाद अब एलिमिनेटर मुकाबले की बारी है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में सनराईजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। नौतपा के चलते न्यू चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Image

हैदराबाद और राजस्थान मैच वेदर रिपोर्ट।

New Chandigarh Weather Report: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार (27 मई) को राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। हैदराबाद की टीम ने अंक तालिका में तीसरे स्थान पर समाप्त किया था और राजस्थान की टीम ने चौथे स्थान के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई थी। अब इन दोनों टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा। जीतने वाली टीम को पहले क्वालीफाय-1 में हारने वाली टीम से एक बार फिर भिड़ना होगा। वहीं जो भी टीम इस मैच को हारेगी, उसके लिए टूर्नामेंट यहीं पर समाप्त हो जाएगा।

इस मैच में छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है, क्योंकि दोनों ही टीमों के पास ऐसे बल्लेबाज मौजूद हैं जो लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर हैं। हैदराबाद के पास अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन हैं। अभिषेक ने इस सीजन अभी तक 43 छक्के लगाए हैं, जिसमें से उनके 29 छक्के पावरप्ले में आए हैं। जबकि हेड ने इस सीजन 22 छक्के लगाए हैं। वहीं, किशन भी कुल 29 छक्के लगा चुके हैं। हेनरिक क्लासेन भी 30 छक्के अभी तक लगा चुके हैं। कुल मिलाकर हैदराबाद के चारों ही बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर हैं।

छक्कों की हो सकती है बारिश

वहीं, राजस्थान के पास वैभव सूर्यवंशी हैं जो अकेले इन बल्लेबाजों पर भारी पड़ सकते हैं। वो अभी तक कुल मिलाकर 77 छक्के आईपीएल में लगा चुके हैं, जिनमें से 53 छक्के उनके इस सीजन आए हैं। सूर्यवंशी हर पांचवीं गेंद पर छ्क्का लगाते हैं। उन्होंने पावरप्ले में अभी तक 35 छक्के लगाए हैं। इससे साफ पता चलता है कि अगर सूर्यवंशी चले तो फिर वो अकेले ही छक्के लगाने के मामले में बाकी बल्लेबाजों से आगे निकल सकते हैं। यशस्वी जायसवाल भी कम नहीं हैं। वह अभी तक 18 छक्के लगा चुके हैं।

हैदराबाद बनाम राजस्थान न्यू चंडीगढ़ के मौसम का हाल (SRH vs RR Today New Chandigarh Weather Report)

हैदराबाद और राजस्थान के बीच का एलिमिनेटर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। नौतपा को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज भी न्यू चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ सकती है। एक्यूवेदर के अनुसार, दिन में 45 डिग्री तक तापमान रह सकता है। हालांकि, शाम होते ही तापमान में गिरवाट आ सकती है। रात में तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। फैंस को पूरे मैच का आनंद मिलेगा।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article