क्रिकेट

एसआरएच और आरसीबी के बीच आईपीएल मैच

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 24, 2024, 04:48 PM IST

आईपीएल 2024 में आज (सोमवार) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। इस मैच का आयोजन चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। बैंगलोर की टीम इस समय बेहद खराब फॉर्म से जूझ रही है, उन्हें विराट कोहली की छांव से निकलकर एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा। यहां जानिए आज के मैच की पिच रिपोर्ट, क्या बदलाव देखने को मिले हैं बेंगलुरू की पिच में और कैसे हैं इस पिच पर इन दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़े।

Image

हैदराबाद-बैंगलोर मैच पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज होगा एक और बड़ा मुकाबला
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने
  • बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आयोजित होगा मैच

आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) में सनराइजर्स हैदराबाद का मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम मेजबान होगी। मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये सीजन अब तक मेजबान बैंगलोर टीम के लिए अच्छा नहीं रहा है, एकमात्र विराट कोहली (Virat Kohli) टीम को सुर्खियां दिला रहे हैं, ऐसा ही रहा तो हैदराबाद की टीम आज उन पर हावी हो सकती है।

आरसीबी और हैदराबाद के बीच आज खेला जाने वाला आईपीएल 2024 का मुकाबला काफी बड़ा मैच है। हैदराबाद की टीम ने तो तीन जीत के साथ अब भी टॉप-4 में चौथे नंबर पर जगह बनाई हुई है, लेकिन बैंगलोर की टीम छह मुकाबलों में सिर्फ एक जीत की वजह से आखिरी स्थान पर जा पहुंची है। अगर बात करें आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के आमने-सामने के रिकॉर्ड की तो अब तक इनके बीच 22 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें हैदराबाद की टीम ने 12 बार जीत हासिल की है, वहीं बैंगलोर की टीम ने 10 मैच जीते हैं। आज होने वाले मुकाबले में विराट कोहली के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से उनके कप्तान फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis), कैमरन ग्रीन (Cameron Green) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) से सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से कप्तान पैट कमिंस के अलावा फैंस की नजरें अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), हेनरिच क्लासेन (Heinrich Klaasen) और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) पर टिकी होंगी।

हैदराबाद-बैंगलोर मैच

आईपीएल इतिहास में बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच लंबे समय तक बल्लेबाजों के लिए बेहद फायदेमंद विकेट मानी जाती थी, लेकिन इस सीजन में चीजें बदली हुई सी लग रही हैं। आज जब हैदराबाद और बैंगलोर की टीमें यहां टकराएंगी तो उन्हें भी इस बात का ध्यान रखना होगा कि जिस मैदान पर कभी 200 रन बनाना बेहद आसान होता था, वहां अब पहली पारी का औसत स्कोर 170-180 के बीच जा अटका है। पिच पर बल्लेबाजों को मदद तो अब भी मिल रही है लेकिन अब यहां गेंदबाज भी शांत नहीं दिख रहे हैं। खासतौर पर तेज गेंदबाज जो एक बार फिर इस पिच पर कहर बरपा सकते हैं, जबकि स्पिनर्स बीच के ओवरों में जरूरी विकेट निकालने में सफल होंगे इसके पूरे आसार हैं।

इस मैदान के आंकड़े (Stats At Bengaluru)

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज होने वाले मुकाबले से पहले आपको बताते हैं कि इस मैदान पर दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़े क्या कहते हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक ये दोनों टीमें 7 बार आमने-सामने आई हैं जिसमें 5 मैच मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीते हैं, जबकि 2 मैचों में हैदराबाद की टीम ने बाजी मारी है। दिलचस्प बात ये है कि इन दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर आखिरी मुकाबला 2019 में खेला गया था। उस मैच में आरसीबी ने हैदराबाद द्वारा दिए गए 176 रन के टारगेट को हासिल करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की थी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article