SRH vs KKR Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल 2025 के 68वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद की कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ंत हो रही है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। हैदराबाद और कोलकाता दोनों टीमों का यह सीजन का आखिरी मुकाबला है। केकेआर की टीम अबतक खेले 13 मैच में 5 जीत और 6 हार के साथ सातवें पायदान पर है। केकेआर के दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए थे। उसके खाते में 12 अंक हैं। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 13 मैच में 5 जीत 7 हार और एक रद्द मुकाबले के साथ 11 अंक हैं। हैदराबाद अंक तालिका में आठवें पायदान पर है। इस मुकाबले में जीत केकेआर को छठे और हैदराबाद को सातवें स्थान पर पहुंचा सकती है। ऐसे में दोनों की आखिरी मैच में जीत के साथ सीजन का अंत करना चाहेंगी। दोनों के लिए ये मुकाबला साख बचाने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं हैदराबाद और कोलकाता की भिड़ंत में किस टीम ने जीता टॉस और किया क्या फैसला? सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
कैसी रही है पंजाब और दिल्ली के बीच भिड़ंत(SRH vs KKR Head to Head)
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल इतिहास में अबतक कुल 28 मैच खेले गए हैं जिसमें से 9 में हैदराबाद को जीत मिली है जबकि कोलकाता 19 मैच अपने नाम करने में सफल रही। ऐसे में आंकड़ों में केकेआर का पलड़ा हैदराबाद के खिलाफ भारी नजर आ रहा है लेकिन हैदराबाद के साथ जीत की लय है वो अपने पिछले मैच में जीत के बाद इस मुकाबले में पहुंची है।
एसआरएच बनाम केकेआरटॉस का समय (SRH vs KKR Toss Time)
एसआरएच बनाम केकेआरके बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।
एसआरएच बनाम केकेआरटॉस की जगह (SRH vs KKR Toss Venue)
एसआरएच बनाम केकेआरके बीच आज नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
एसआरएच बनाम केकेआरआज का टॉस किसने जीता (SRH vs KKR Toss Win Today)
सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता कोलकाता के खिलाफ टॉस किया पहले बल्लेबाजी का फैसला।
सनराइदर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11:
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11-
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगाकोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11:
क्विंटन डिकॉक (डब्ल्यू), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्टजे, वरुण चक्रवर्ती
हैदराबाद और कोलकाता की आईपीएल 2025 टीमें (Hyderabad And Kolkata Full Squads In IPL 2025)
सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल टीमः
पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामिन्दु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
