SRH vs DC Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराकर आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगा ली। दिल्ली के सामने 243 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन हैदराबाद की सधी हुई गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 195 रन ही बना पाई। दिल्ली की ओर से नीतीश राणा ने 57 जबकि केएल राहुल 37 रन की पारी खेली। इनफॉर्म बल्लेबाज समीर रिजवी 41 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने 4 और हर्ष दुबे ने 3 विकेट चटकाए और अपनी टीम को जीत दिला दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा की तूफानी शतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स क 243 रन का विशाल लक्ष्य दिया।अभिषेक 135 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि हेनरिक क्लासेन ने 37 रन की पारी खेली। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 53 गेंद में 97 रन की साझेदारी की। हेड ने 26 गेंद में 37 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और 2 छक्के जड़े।
अभिषेक शर्मा का शतक
अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस सीजन का पहला शतक जड़ा। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक है। उन्होंने 47 गेंद में 7 चौके और 9 छक्के की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की। इससे पहले उन्होंने अपना अर्धशतक 25 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के के साथ पूरा किया। इस धमाकेदार शतकीय पारी के दम पर अभिषेक ने इस सीजन 300 रन का आंकड़ा भी छू लिया। इस पारी के दम पर अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2000 रन का आंकड़ा भी पूरा कर लिया। वह ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए।195 पर सिमटी दिल्ली की पारी
243 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 195 रन ही बना पाई। दिल्ली की ओर से नीतीश राणा के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। केएल राहुल अच्छी लय में थे, लेकिन वह 37 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। इनफॉर्म बल्लेबाज समीर रिजवी ने भी निराश किया और केवल 41 रन की ही पारी खेल पाए।प्लेइंग इलेवन में बदलाव
दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज के मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है। तेज गेंदबाज आकिब नबी की जगह नीतीश राणा को शामिल किया गया है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने दो बदलाव किए हैं। हर्ष दुबे और दिलशान मदुशंका को प्रफुल हिंगे और लियाम लिविंग्सटन के बदले प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
आज के मैच में SRH और दिल्ली की प्लेइंग इलेवन-
दिल्ली की प्लेइंग इलेवन- पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एन्गिडी
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
