बिजनेस

सोने का भाव आज का 1 अगस्त 2026: आज सुबह क्या है रेट, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 1 August 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 1 August 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें बढ़कर 1,48,300 रुपये (सभी टैक्स समेत) प्रति 10 ग्राम हो गईं। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज सुबह तक 0.06% लुढ़क कर यानी 88 रुपये गिरावट के साथ 1,41,599 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,43,232 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोने की कीमत 1,43,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,102.00 डॉलर प्रति औंस हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 1 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम की कीमत1 औंस की कीमत1 तोला की कीमत
सोना 24 कैरेट₹1,43,410₹4,06,561₹1,67,271
सोना 22 कैरेट₹1,31,459₹3,72,680₹1,53,332
सोना 20 कैरेट₹1,19,508₹3,38,800₹1,39,392
सोना 18 कैरेट₹1,07,558₹3,04,920₹1,25,453
सोना 16 कैरेट₹95,607₹2,71,040₹1,11,514
सोना 14 कैरेट₹83,656₹2,37,160₹97,575
सोना 12 कैरेट₹71,705₹2,03,280₹83,635
सोना 10 कैरेट₹59,754₹1,69,400₹69,696

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹144750₹132700₹108600
मुंबई₹144600₹132550₹108450
कोलकाता₹144600₹132550₹108450
चेन्नई₹144600₹132550₹110700
पटना₹144650₹132600₹108500
लखनऊ₹144750₹132700₹108600
मेरठ₹144750₹132700₹108600
अयोध्या₹144750₹132700₹108600
कानपुर₹144750₹132700₹108600
गाजियाबाद₹144750₹132700₹108600
नोएडा₹144750₹132700₹108600
गुरुग्राम₹144750₹132700₹108600
चंडीगढ़₹144750₹132700₹108600
जयपुर₹144750₹132700₹108600
लुधियाना₹144750₹132700₹108600
गुवाहाटी₹144600₹132550₹108450
इंदौर₹144650₹132600₹108500
अहमदाबाद₹144650₹132600₹108500
सूरत₹144650₹132600₹108500
वडोदरा₹144650₹132600₹108500
पुणे₹144600₹132550₹108450
नागपुर₹144600₹132550₹108450
नासिक₹144630₹132580₹108480
बैंगलोर₹144600₹132550₹108450
भुवनेश्वर₹144600₹132550₹108450
रायपुर₹144600₹132550₹108450
हैदराबाद₹144600₹132550₹108450

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को फुटकर और आभूषण विक्रेताओं की लिवाली के कारण सोने की कीमतें 300 रुपये बढ़कर 1,48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 48.28 डॉलर या 1.18 प्रतिशत घटकर 4,055.56 डॉलर प्रति औंस हो गया

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 818 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,022 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 818 रुपये यानी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,44,022 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,075 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

व्यापारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमतें कमजोर होने के बावजूद फुटकर और आभूषण विक्रेताओं की लगातार लिवाली ने घरेलू सोने की कीमतों को सहारा दिया, जबकि चांदी का कारोबार सीमित दायरे में रहा। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध विभाग की एवीपी, कायनात चेनवाला ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने के साथ हाजिर सोना गुरुवार के उच्चतम स्तर से नीचे आ गया है और 4,060 डॉलर प्रति औंस से नीचे फिसल गया है, जबकि चांदी भी ठंडी पड़ गई है और 58 डॉलर के आसपास घूम रही है। विश्लेषकों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भी विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं के प्रति निवेशकों की दिलचस्पी को कम कर दिया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article